AUS vs PAK Toss Update: पाकिस्तान ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, क्या कंगारूओं के खिलाफ हार का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी बाबर सेना?

Pranjal Srivastava
Published On:
AUS vs PAK Toss Update

World Cup 2023 का 18वां मुकाबला आज शुक्रवार यानी 20 अक्टूबर को Australia और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है। ये मुकाबला बेंगलुरू के M. Chinnaswamy Stadium में खेला जा रहा है, जिसके लिए दोनों टीमें पूरी तरह तैयार हैं। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला बेहद ही रोमांचक होने वाला है, क्योंकि इस मुकाबले को जीतकर दोनों ही टीमें विश्व कप में अपनी स्थिति के इरादे से मैदान पर उतरेंगी।

बता दें कि इस टूर्नामेंट में जहां पाकिस्तान को 2 जीत और 1 हार मिली है, तो वहीं ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन अबतक बेहद निराशाजनक रहा है। कंगारू टीम को इस टूर्नामेंट में अबतक 2 हार और महज 1 जीत मिली है। ऐसे में दोनों टीमें इस मैच को अपने हक में रखना चाहेंगी। इस बीच बेंगलुरू में इस मैच का टॉस भी हो चुका है, जिसमें पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

बेंगलुरू की पिच पर होती है रनों का बारिश

आपको बता दें कि बैंगलोर में एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है। इस पिच पर गेंद को अच्छी गति और उछाल प्राप्त होती है, जिसके कारण बल्लेबाजों को बड़े शॉट्स खेलने में आसानी होती है। साथ ही पिच का आकार छोटा होने के कारण यहां चौको-छक्कों की भी खूब बारिश होती है। इस मैदान की तेज आउटफिल्ड बल्लेबाजों के लिए सोने पर सुहागा का काम करती है।

AUS vs PAK मैच के दौरान साफ रहेगा मौसम

आपको बता दें कि मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार, बैंगलोर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि इस मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन इस बीच आसमान में काले बादल देखे जा सकेंगे।

Shadab Khan आउट, Usama Mir की हुई एंट्री

आपको बता दें कि इस मैच के लिए पाकिस्तान ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। बाबर ने अपनी प्लेइंग 11 में स्पिनर Usama Mir को जगह दी है। उनकी जगह Shadab Khan को बेंच पर बिठाया गया है। गौरतलब है कि मीर पाकिस्तान टीम में इकलौते स्पिनर हैं और साथ ही उन्होंने वॉर्म अप मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था। 

AUS vs PAK मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग 11

डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड

AUS vs PAK मैच के लिए पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग 11

अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, उसामा मीर/मोहम्मद नवाज, हसन अली, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IND vs AUS
|

IND vs AUS: प्रेशर में आकर रोहित से हुई बड़ी भूल, अगल हिटमैन ना करते ये गलती तो जीत सकती थी टीम इंडिया!

रविवार यानी 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मैच खेला गया, ...

World Cup 2023
|

World Cup 2023 के फाइनल में फिर ट्रॉफी लेने से चूकी टीम इंडिया, कंगारू टीम छठी बार बनी विश्व चैंपियन

रविवार 19 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच World Cup 2023 का फाइनल मैच खेला गया, जिसमें Team India को एकतरफा हार झेलनी ...

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction
|

IND vs AUS Final Dream 11 Prediction: भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच में इन खिलाड़ियों पर लगाए दाव, बन सकते हैं ड्रीम 11 चैंपियन

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Playing 11
|

IND vs AUS Final Playing 11: फाइनल मैच में क्या होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, कंगारू टीम की टीम में भी हो सकता है बदलाव!

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां आज 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Head-To-Head
|

IND vs AUS Head-To-Head: वनडे में 150 बार हुई है भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत, जानें कौन किसपर पड़ता है भारी?

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...

IND vs AUS Final Weather Report
|

IND vs AUS Final Weather Report: फाइनल मुकाबले से पहले मौसम विभाग ने बढ़ाई फैंस की चिंता! जानें अहमदाबाद का वेदर अपडेट

World Cup 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां कल 19 नवंबर यानी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ...