LSG vs KKR: कोलकाता के खिलाफ हार से बौखलाए के एल राहुल, युवा गेंदबाजों को बताया जिम्मेदार

Pranjal Srivastava
Published On:
LSG vs KKR

बीती रात यानी 5 अप्रैल को KKR और LSG के बीच शानदार मुकाबला खेला गया, जिसमें कोलकाता की टीम ने बेहतरीन जीत हासिल की। इस मुकाबले में LSG की टीम का प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा, जिसके उन्हें पूरे 98 रनों के अंतर से बड़ी हार का सामना करना पड़ा।

कोलकाता की टीम ने एलएसजी को 236 रनों का लक्ष्य दिया था। हांलाकि लखनऊ की टीम महज 137 रनों पर ही ढेर हो गई। वहीं इस करारी हार के बाद LSG के कप्तान KL Rahul ने इस हार का ठिकरा टीम के युवा गेंदबाजों पर फोड़ दिया। उनका मानना है कि युवा गेंदबाज दबाव को नहीं झेल सके, जिसके चलते KKR ने विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।

हार के बाद युवा गेंदबाजों पर भड़के KL Rahul

आपका बता दें कि इस मुकाबले में KKR के खिलाफ करारी हार के बाद ब्रॉडकास्टर से बात करते हुए KL Rahul ने कहा कि, “जब आप बड़े लक्ष्य का पीछा कर रहे होते हैं, तो आप कड़ी मेहनत करने की कोशिश करते हैं और अंत में विकेट खो देते हैं। तो कुल मिलाकर यह एक ख़राब प्रदर्शन है। हमने देखा है कि उन्होंने कैसी बल्लेबाजी की है। उन्होंने विपक्षी टीम पर बहुत दबाव डाला और हमारे युवा गेंदबाज उस तरह का दबाव नहीं संभाल सके।”

वहीं इस दौरान केएल राहुल ने विपक्षी टीम के स्टार बल्लेबाज सुनील नरेन की बल्लेबाजी की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि, “नारायण ने कुछ बहुत अच्छे शॉट मारे, और आईपीएल ऐसा ही है: आप कुछ बहुत अच्छे खिलाड़ियों के खिलाफ आएंगे, और तभी आपके चरित्र की परीक्षा होती है। और मुझे लगता है कि हम आज लक्ष्य तक नहीं पहुंच सके।”

“डर ने हमारे गेंदबाजों पर थोड़ा दबाव डाला है” – KL Rahul

इसके बाद केएल राहुल ने अपनी टीम की गलती को स्वीकार करते हुए कहा कि, “एक बार जब हम यहां [लखनऊ] आते हैं, तो यह निष्पादन के बारे में होता है, और हम उस हिस्से में गलत हो गए। गेंदबाजों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया. लेकिन जितनी जल्दी आप सीखेंगे, हमारी टीम के लिए उतना ही बेहतर होगा। जब हम सुनील जैसे बल्लेबाजों या किसी भी शक्तिशाली बल्लेबाज के खिलाफ उतरे हैं और 200 या 250 से अधिक का स्कोर कर रहे हैं, तो हमने कुछ गलतियां की हैं। इस तरह के डर ने हमारे गेंदबाजों पर थोड़ा दबाव डाला है।”

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IPL 2024 Final
|

‘मैं आपसे फिर मिलूंगी’, IPL 2024 Final में SRH की करारी हार के बाद काव्या मारन पहुंची ड्रेसिंग रुम, बढ़ाया टीम का हौंसला, Watch Video!

KKR के खिताबी जीत के साथ ही IPL 2024 का ये सीजन अब समाप्त हो गया हैं। इस सीजन के फाइनल मुकाबले में Sunrisers ...

IPL 2024
|

IPL 2024 की समाप्ति के बाद वेन्यू तैयार करने वाले ग्राउंड्समैन को BCCI ने दिया बड़ा सरप्राइज, लाखों का बोनस देने का किया ऐलान

IPL 2024 का ये सीजन आखिरकार अब समाप्त हो गया हैं। Kolkata Knight Riders ने इस साल की ट्रॉफी अपने नाम की है। फाइनल ...

Rinku Singh
|

‘सब्सक्राइब कर लो और घंटा बटन…’, ट्रॉफी जीतने के बाद मस्ती के मूड में नजर आए Rinku Singh, बनाया सुपर फनी ब्लॉग, Watch Video!

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उन्होंने शानदार गेंदबाजी की…’, फाइनल मैच में कोलकाता के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद निराश हुए पैट कमिंस

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उसका रथ श्रीकृष्ण चलाते हैं’, KKR के ट्रॉफी जीतने के बाद मेंटर गौतम गंभीर ने दिया अनोखा रिएक्शन

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘यह भगवान की योजना थी…’, फाइनल में जीत के बाद Rinku Singh हुए खुशी से पागल

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...