पाकिस्तान की हार के बाद शोएब अख्तर ने दी तीखी प्रतिक्रिया

Kiran Yadav
Published On:
Shoaib Akhtar gave a sharp reaction after Pakistan's defeat

पाकिस्तान की हार के बाद शोएब अख्तर ने दी तीखी प्रतिक्रिया : रावलपिंडी में खेले गए पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 74 रनों से हरा दिया। इस हार को लेकर पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड ने टेस्ट क्रिकेट को रोमांचक बनाने के लिए ये मुकाबला खेला, जबकि दूसरी तरफ पाकिस्तान पूरे मुकाबले में बचती हुई नजर आई।

तीन मैचों की सीरीज में इंग्लैंड ने 1-0 की बढ़त बना ली है। मैच के आखिरी दिन अपनी दूसरी पारी में 343 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान टीम 268 रन बनाकर सिमट गई। इंग्लैंड के ओली रॉबिंसन को शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

ये भी पढ़े : इंजरी नहीं बल्कि इस कारण के चलते वनडे टीम से बाहर हुए ऋषभ पंत

जीतने के इरादे से नहीं उतरी थी पाकिस्तान टीम – शोएब अख्तर

शोएब अख्तर का मानना है की इंग्लैंड ने अपने ही अंदाज़ में क्रिकेट खेली जबकि पाकिस्तान का खेल काफी अलग नजर आया। अपने यू-ट्यूब चैनल पर उन्होंने कहा,

” इंग्लैंड ने पाकिस्तान को मौका देते हुए कहा कि आप इस टेस्ट मैच को बचा लीजिए. हम टेस्ट क्रिकेट को बचाएंगे। आप टीम में अपनी जगह बचा लीजिए, हम अपने गेंदबाजों को आजमाएंगे। हालांकि, इसके बावजूद पाकिस्तान इसका फायदा नहीं उठा सका। दोनों टीमों की मानसिकता अलग है। अगर पाकिस्तान की टीम ऐसी स्थिति में होती, जिसमें इंग्लैंड था, तो क्या तब घोषित होता? वह कभी पारी की घोषणा नहीं करते थे। “

शोएब अख्तर के मुताबिक पाकिस्तान इस मुकाबले में जीतने के लिए उतरा ही नहीं। उनका इरादा मैच ड्रॉ करवाने का था। अख्तर ने आगे कहा,

“यह बहुत ही खराब पिच थी। यह पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी थी लेकिन पाकिस्तानी बल्लेबाजों में से किसी ने भी चांस नहीं लिया। पाकिस्तान ने जीतने की इच्छाशक्ति नहीं दिखाई। उन्होंने इस तरह की पिच तैयार की ताकि ड्रॉ खेल सकें।”

गौरतलब है की रावलपिंडी की पिच को लेकर कई पूर्व खिलाड़ियों ने आलोचना की थी। अब सीरीज का दूसरा टेस्ट 8 दिसंबर को मुल्तान में खेला जाएगा।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

England vs Pakistan
|

England vs Pakistan : 20 साल बाद हुआ कमाल, रॉबिन्सन-टंग ने 5-5 विकेट लिए तो गेंद के कराए दो टुकड़े

England vs Pakistan – पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स के हेडिंग्ले स्टेडियम में खेला जा ...

IND vs SL
|

IND vs SL : कुलदीप यादव को ड्रॉप करने की मांग पर अश्विन ने दिया जवाब, बोले- गलती खिलाड़ी की नहीं, इस्तेमाल सही नहीं हुआ

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव को ज्यादा गेंदबाजी करने का ...

ENG vs PAK
|

ENG vs PAK : रॉबिन्सन-टंग ने रचा इतिहास, बैक-टू-बैक गेंदों पर पूरे किए 5 विकेट हॉल; 149 साल में पहली बार हुआ ऐसा

ENG vs PAK – इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर खेला जा ...

IND vs SL
|

IND vs SL : 10 विकेट लेने वाले मानव सुथार नहीं, इस खिलाड़ी को KL राहुल ने बताया मैच का सबसे बड़ा हीरो

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 165 रन ...

IND vs SL
|

IND vs SL : कुलदीप यादव पर लटकी तलवार, दूसरे टेस्ट में नहीं चला जादू तो खत्म हो सकता है टेस्ट करियर? जानें क्यों

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने 165 रन से शानदार जीत दर्ज की ...

IND vs SL
|

IND vs SL : देवदत्त पडिक्कल ने बनाया गजब का रिकॉर्ड, 3 टेस्ट खेले और तीनों में अलग कप्तान के अंडर मिली जीत

IND vs SL – गॉल टेस्ट में टीम इंडिया की 165 रन की शानदार जीत के हीरो रहे देवदत्त पडिक्कल ने अपने छोटे से ...