ACC Men’s U19 Asia Cup के सेमीफाइनल में हुए 2 बड़े उलटफेर, यूएई ने पाकिस्तान को दी मात, बांग्लादेश ने भारत को किया बाहर

Ankit Singh
Published On:
ACC Men's U19 Asia Cup

UAE में खेले जा रहे ACC Men’s U19 Asia Cup 2023 के सेमीफाइनल में लगातार 2 बड़े उलटफेर देखने को मिल गए हैं। दरअसल, जहां एक तरफ यूएई की टीम ने पाकिस्तान को हराकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया है, तो वहीं दूसरी तरप बांग्लादेश ने भारतीय टीम को मात देकर टूर्नामेंट में उनका सफर समाप्त कर दिया है। किसी को भी इस रिजल्ट की उम्मीद नहीं थी।

इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले ने सभी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर लिया है। अब इसके फाइनल मुकाबले में यूएई और बांग्लादेश की टीमें आपस में भिड़ती नजर आएंगी, जो 17 दिसंबर को होने वाला है। यूएई के लिए ये फाइनल काफी अहम होने वाला है, क्योंकि अपने होम ग्राउंड पर अगर वो जीतते हैं, तो पूरे देश को उनपर गर्व होगा।

यूएई ने पाकिस्तान को दी मात

बता दें कि इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल की पहली भिड़ंत पाकिस्तान और यूएई की अंडर 19 टीमों के बीच हुई, जिसमें पाकिस्तान को यूएई के खिलाफ 11 रनों से हार झेलनी पड़ी है। इस मुकाबले में UAE ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के सामने 194 रनों का लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में पाक टीम 182 रनों पर ही ढेर हो गई, लिहाजा उन्हें 11 रनों से हार का सामना करना पड़ा और वो टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

बांग्लादेश ने भारत को हराकर किया बाहर

वहीं दूसरी तरफ बता दें कि भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भी बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जिसमें बांग्लादेश की टीम ने भारतीय टीम को 4 विकेट से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, जिसके बाद उन्होंने बांग्लादेश को 189 रनों का लक्ष्य दिया। हालांकि बांग्लादेश ने 4 विकेट रहते ही इस लक्ष्य को हासिल कर लिया।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

Duleep Trophy 2026
|

Duleep Trophy 2026 : 14 साल बाद फाइनल में पहुंचा East Zone, मुकेश-शमी के कहर के बीच वैभव सूर्यवंशी ने मचाया धमाल

Duleep Trophy 2026 – ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में धमाकेदार अंदाज में जगह बना ली है। मंगलवार को खेले गए ...

IND W vs HKC W
|

IND W vs HKC W : स्मृति मंधाना के तूफानी शतक के बाद गेंदबाजों का कहर, भारत ने हांगकांग को 137 रन से रौंदा

IND W vs HKC W – महिला एशिया कप 2026 के सातवें मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने हांगकांग को एकतरफा अंदाज में ...

Asia Cup 2026
|

Asia Cup 2026 : स्मृति के तूफान के बाद गेंदबाजों का कहर, भारत ने हॉन्ग कॉन्ग को 137 रन से रौंदा

Asia Cup 2026 – भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने गुरुवार, 3 सितंबर 2026 को हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ अपनी ...

Smriti Mandhana Record
|

Smriti Mandhana Record : सचिन तेंदुलकर के क्लब में पहुंचीं स्मृति मंधाना, 124 रन की पारी से बनाए दो वर्ल्ड रिकॉर्ड

Smriti Mandhana Record – भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 3 सितंबर 2026 की रात ऐसा इतिहास रच दिया, जिसका सपना ...

CPL
|

CPL : 39 गेंदों में शतक ठोककर Dasun Shanaka ने रचा इतिहास, Russell समेत इन दिग्गजों का रिकॉर्ड तोड़ा

CPL – कैरेबियन प्रीमियर लीग यानी CPL के इतिहास में पहली बार किसी बल्लेबाज ने 40 से कम गेंदों में शतक जड़ दिया है। ...

BCCI
|

BCCI : बड़ी बैठक से Ajit Agarkar रहे गायब, बढ़ी हलचल; क्या Chief Selector को मिलेगा एक्सटेंशन?

BCCI – भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की 3 सितंबर को हुई हाई-लेवल मीटिंग में भारतीय क्रिकेट से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा ...