टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहले गेंदबाज़ी चुनी , जानिए किसको मिली आज के मैच में जगह

Kiran Yadav
Published On:
After winning the toss, England chose to bowl first, know who got a place in today's match

टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहले गेंदबाज़ी चुनी , जानिए किसको मिली आज के मैच में जगह : टी20 वर्ल्ड कप 2022 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच खेला जाना है। यह मैच एडिलेड के मैदान में खेला जाएगा।

इस मैच में यह तै होगा की 13 नवंबर को मेलबर्न में होने वाले फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ कौन खेलेगा। वहीं दूसरा सेमीफाइनल मैच शुरू होने से पहले टॉस का सिक्का रोहित शर्मा और जोस बटलर के बीच उछाला गया, जो इंग्लैंड के हाथों गिरा और टॉस जीतकर बटलर ने पहले गेंदबाज़ी को चुना।

इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने कहा “यहां अद्भुत माहौल होने वाला है। व्यक्तिगत आयामों पर, हमें अनुकूलन करना होगा। हमने अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं, मालन और वुड चोट के कारण बाहर हैं और उनकी जगह साल्ट और जॉर्डन आए हैं। अच्छा विकेट लगता है। उम्मीद है पूरा खेल अच्छा चलेगा।”

ये भी पढ़े : सेमीफाइनल में इंग्लैंड की टीम भारत को बुरी तरह हराएगी ,पाकिस्तान के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ शोएब अख्तर ने की भविष्यवाणी

वहीं भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि “हम पहले बल्लेबाजी जरूर करते। हमने कुछ अच्छा क्रिकेट खेला है, हमारे पास सभी टूर्नामेंटों में खेलने का एक और मौका है। नर्वस को पकड़ना और खेल को अंत तक ले जाना महत्वपूर्ण होगा।

हमने हाल के वर्षों में इन खिलाड़ियों के खिलाफ काफी खेला है और जानते हैं कि उनकी ताकत और कमजोरियां क्या हैं। इसका फायदा उठाना जरूरी है। शांत रहना और हम जो करना चाहते हैं वह करना महत्वपूर्ण है। इसके अलावा भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं है।”

आज के मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI कुछ इस प्रकार हैं :

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।

इंग्लैंड : जोस बटलर (कप्तान/विकेटकीपर), एलेक्स हेल्स, फिलिप साल्ट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, मोईन अली, सैम करन, क्रिस जॉर्डन, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

West Indies
|

West Indies : सुपर-8 में 247 स्ट्राइक रेट – गेंदबाज़ रहे बेबस

West Indies – तीसरे ओवर में विकेट गिरा तो स्टेडियम में एक पल को सन्नाटा था। लगा, वेस्टइंडीज फिर वही पुरानी कहानी दोहराएगा—धीमी शुरुआत, ...

India vs Australia
|

India vs Australia : टी20 जीत के बाद अब वनडे की बारी – ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत

India vs Australia – नवी मुंबई की यादें अभी ताज़ा हैं। वही ऑस्ट्रेलिया, वही बड़ा मंच—और वही भारतीय टीम, जो अब टी20 सीरीज़ जीतकर ...

Shikhar Dhawan
|

Shikhar Dhawan : शिखर धवन ने रचाई दूसरी शादी – चहल ने दी बधाई

Shikhar Dhawan – दिल्ली की ठंडी शाम, ढोल की थाप, और “मौजा ही मौजा” पर थिरकते दोस्त। शिखर धवन—टीम इंडिया के ‘गब्बर’—ने एक नई ...

West Indies
|

West Indies : टी20 विश्व कप में कैरेबियाई धमाका – इंग्लैंड पर भारी पड़ी डेथ ओवर बल्लेबाजी

West Indies – वानखेड़े की रातों में एक अलग ही चमक होती है। समुद्र से आती हल्की हवा, फ्लडलाइट्स की चकाचौंध और स्टैंड्स में ...

T20I
|

T20I : 34 मैच 5 प्लेयर ऑफ द मैच – अभिषेक शर्मा रिकॉर्ड के करीब

T20I – नागपुर की शाम थी, स्टेडियम भरा हुआ था और न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ अभी लाइन-लेंथ तलाश ही रहे थे कि अभिषेक शर्मा ने ...

ICC
|

ICC : टी20 विश्व कप से पहले ICC-Bangladesh विवाद

ICC – 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले एक संवेदनशील मुद्दा सुर्खियों में आ गया है। बांग्लादेश ...