भारतीय बल्लेबाजों ने इतिहास रचा, 416 रनों की बनाई वर्ल्ड रिकॉर्ड साझेदारी

Kiran Yadav
Published On:
Indian batsmen created history, made world record partnership of 416 runs

भारतीय बल्लेबाजों ने इतिहास रचा, 416 रनों की बनाई वर्ल्ड रिकॉर्ड साझेदारी : विजय हजारे ट्रॉफी में आज तमिलनाडु और अरुणाचल प्रदेश के बीच खेले गए लिस्ट-ए मैच में कई वर्ल्ड रिकॉर्ड देखने को मिले हैं. टॉस जीतकर अरुणाचल प्रदेश ने तमिलनाडु को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।

तमिलनाडु के सलामी बल्लेबाज नारायण जगदीसन और साई सुदर्शन ने पहले विकेट के लिए रिकॉर्ड 416 रनों की साझेदारी की। लिस्ट-ए-क्रिकेट में यह पहली बार था जब एक विकेट के लिए 400 से अधिक रन जोड़े गए। एन जगदीशन और साई सुदर्शन ने क्रिस गेल और मार्लन सैमुअल्स के बनाए 372 रनों के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

2015 में क्रिस गेल और मार्लन सैमुअल्स ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे विकेट के लिए 372 रन की पार्टनरशिप की थी। लेकिन अब यह रिकॉर्ड तमिलनाडु के सलामी बल्लेबाज एन जगदीशन और साई सुदर्शन के नाम दर्ज हो गया है। साईं सुदर्शन 416 रन की वर्ल्ड रिकॉर्ड पार्टनरशिप कर आउट हुए। साईं सुदर्शन ने 102 गेंदों पर 154 रन बनाए, जिसमें 19 चौके और 2 छक्के शामिल हैं।

ये भी पढ़े : भारतीय बल्लेबाज ने लिस्ट ए क्रिकेट में बनाया चौंकाने वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

इसके अलावा एन जगदीशन ने 277 रन की वर्ल्ड रिकॉर्ड पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 141 गेंदों का सामना किया और 25 चौके और 15 छक्के लगाए. एन जगदीश ने लिस्ट-ए-क्रिकेट में 268 के पिछले रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है। एलिस्टेयर ब्राउन ने साल 2002 में 268 रनों की वर्ल्ड रिकॉर्ड पारी खेली थी। लेकिन अब 20 साल बाद उनका ये रिकॉर्ड किसी भारतीय बल्लेबाज ने ही तोड़ा है।

तमिलनाडु ने बनाया 506 रनों का विशाल स्कोर, लिस्ट-ए-क्रिकेट में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

तमिलनाडु की टीम ने विजय हजारे ट्रॉफी में नया इतिहास रच दिया है. अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ चल रहे मैच में तमिलनाडु ने पहली पारी में 506 रन का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया है। लिस्ट-ए-क्रिकेट में पहली बार किसी टीम ने 500 रन का आंकड़ा छुआ है। इससे पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में नीदरलैंड के खिलाफ 498 रन बनाए।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

Sree Charani
|

Sree Charani : श्री चरणी ने रचा इतिहास, 800 रेटिंग पार करने वाली पहली भारतीय गेंदबाज

Sree Charani – भारतीय महिला क्रिकेट की युवा स्पिनर श्री चरणी ने ICC महिला T20I रैंकिंग में इतिहास रच दिया है। महिला एशिया कप ...

IND vs WI
|

IND vs WI : वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम चयन में पंत-हार्दिक पर नजर, इन खिलाड़ियों की जगह भी तय करेगी चयन समिति

IND vs WI – भारतीय राष्ट्रीय चयन समिति बुधवार को नई दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल ...

Brendan Taylor
|

Brendan Taylor : ब्रेंडन टेलर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे वनडे करियर वाले खिलाड़ी

Brendan Taylor – जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने मंगलवार को हरारे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में इतिहास रच दिया। टेलर ...

Asia Cup Trophy
|

Asia Cup Trophy : शाहिद अफरीदी के बयान पर भड़के आकाश चोपड़ा, बोले- बराबर मौके देकर देखो, लड़कियां लड़कों से बेहतर खेल सकती हैं

Asia Cup Trophy – भारत ने रविवार, 13 सितंबर 2026 को श्रीलंका को 72 रनों से हराकर महिला एशिया कप का खिताब आठवीं बार ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है एंट्री, कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा संकेत

IND vs AFG – भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में लगातार दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ...

Varanasi Stadium
|

Varanasi Stadium : वाराणसी के नए इंटरनेशनल स्टेडियम में हो सकता है WPL का आयोजन, IPL मैचों के लिए भी खुलेगा रास्ता

Varanasi Stadium – उत्तर प्रदेश और खासकर वाराणसी मंडल के क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। भगवान शिव की थीम ...