गोवा पर्यटन विभाग ने दंडात्मक कार्रवाई के लिए युवराज सिंह को जारी किया नोटिस

Kiran Yadav
Published On:
Goa Tourism Department issues notice to Yuvraj Singh for punitive action

गोवा पर्यटन विभाग ने दंडात्मक कार्रवाई के लिए युवराज सिंह को जारी किया नोटिस : मोरजिम में अपने विला को ‘होमस्टे’ के रूप में संचालित करने के लिए गोवा पर्यटन विभाग ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह को नोटिस जारी किया है। उन्हें आठ दिसंबर को सुनवाई के लिए बुलाया गया है। गोवा पर्यटन व्यवसाय अधिनियम, 1982 के तहत पंजीकरण के बाद ही राज्य में ‘होमस्टे’ संचालित किया जा सकता है।

नोटिस में 40 वर्षीय क्रिकेटर युवराज सिंह से कारण बताओ नोटिस में कहा गया है कि पर्यटन व्यापार अधिनियम के तहत संपत्ति दर्ज नहीं करने के लिए उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई क्यों न की जाए। नोटिस में कहा गया है कि यह संज्ञान में आया है कि आपके आवासीय परिसर को होमस्टे के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है।

यह एयरबीएनबी जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बुकिंग के लिए उपलब्ध है। विभाग ने युवराज सिंह के एक ट्वीट का भी हवाला दिया जिसमें उन्होंने कहा है कि वह अपने गोवा स्थित घर पर छह लोगों की मेजबानी करेंगे और इसकी बुकिंग केवल एयरबीएनबी पर होगी।

ये भी पढ़े : न्यूजीलैंड क्रिकेट ने मार्टिन गप्टिल को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से किया रिलीज़

टीम इंडिया को दो वर्ल्ड कप खिताब जिताने में पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह की बड़ी भूमिका रही है. 2007 टी20 वर्ल्ड कप और 2011 वनडे वर्ल्ड कप में युवी ने अपने हरफनमौला प्रदर्शन से टीम को चैंपियन बनाने में अहम योगदान दिया था और अब वह टी20 लीग में खेलते नजर आ रहे हैं.

युवराज सिंह ने भारत के लिए खेले 40 टेस्ट मैचों में 3 शतकों की मदद से 1900 रन बनाए, जिसमे उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 169 रन है . वहीं उनके वनडे करियर की बात करें तो उन्होंने 304 मैचों में 14 शतकों की मदद से कुल 8701 रन बनाए , जिसमे उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 150 रन है । युवी ने भारत के लिए 58 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जिसमें उन्होंने 1177 रन बनाए। टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 77 रन है ।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

Sree Charani
|

Sree Charani : श्री चरणी ने रचा इतिहास, 800 रेटिंग पार करने वाली पहली भारतीय गेंदबाज

Sree Charani – भारतीय महिला क्रिकेट की युवा स्पिनर श्री चरणी ने ICC महिला T20I रैंकिंग में इतिहास रच दिया है। महिला एशिया कप ...

IND vs WI
|

IND vs WI : वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम चयन में पंत-हार्दिक पर नजर, इन खिलाड़ियों की जगह भी तय करेगी चयन समिति

IND vs WI – भारतीय राष्ट्रीय चयन समिति बुधवार को नई दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल ...

Brendan Taylor
|

Brendan Taylor : ब्रेंडन टेलर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे वनडे करियर वाले खिलाड़ी

Brendan Taylor – जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने मंगलवार को हरारे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में इतिहास रच दिया। टेलर ...

Asia Cup Trophy
|

Asia Cup Trophy : शाहिद अफरीदी के बयान पर भड़के आकाश चोपड़ा, बोले- बराबर मौके देकर देखो, लड़कियां लड़कों से बेहतर खेल सकती हैं

Asia Cup Trophy – भारत ने रविवार, 13 सितंबर 2026 को श्रीलंका को 72 रनों से हराकर महिला एशिया कप का खिताब आठवीं बार ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है एंट्री, कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा संकेत

IND vs AFG – भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में लगातार दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ...

Varanasi Stadium
|

Varanasi Stadium : वाराणसी के नए इंटरनेशनल स्टेडियम में हो सकता है WPL का आयोजन, IPL मैचों के लिए भी खुलेगा रास्ता

Varanasi Stadium – उत्तर प्रदेश और खासकर वाराणसी मंडल के क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। भगवान शिव की थीम ...