धवन,अय्यर और गिल के अर्धशतकीय पारी की बदौलत,भारत ने बनाए 306 रन

Kiran Yadav
Published On:
Due to the half-century innings of Dhawan, Iyer and Gill, India scored 306 runs

धवन, अय्यर और गिल के अर्धशतकीय पारी की बदौलत,भारत ने बनाए 306 रन : भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जा रहा है। पहले वनडे में कीवी कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने कप्तान धवन, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर के अर्धशतक के दम पर निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट पर 306 रन बनाए।

भारत की पारी में धवन, गिल और श्रेयस ने अर्धशतक जमाए

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को शिखर धवन और शुभमन गिल ने अच्छी शुरुआत दिलाई। कप्तान शिखर धवन ने 63 गेंदों पर चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया, जबकि शुभमन गिल ने भी 64 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया।

धवन और गिल के बीच 124 रनों की शानदार शतकीय साझेदारी हुई और इस साझेदारी को लकी फर्ग्यूसन ने गिल को आउट कर तोड़ा. गिल ने 50 रन की पारी खेली और उनका कैच कान्वे ने लपका। शिखर धवन ने 77 गेंदों में 13 चौकों की मदद से 72 रन की पारी खेली और उन्होंने टिम साउदी की गेंद पर फिन को कैच थमा दिया.

ये भी पढ़े : Viral #2- धाकड़ बल्लेबाज को मिली टीम इंडिया में जगह…अकेला ही छुड़ा सकता है बांग्लादेश के छक्के..

ऋषभ पंत को इस मैच में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतारा गया था, लेकिन वह 15 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि सूर्यकुमार यादव ने इस मैच में निराश किया और वह 4 रन बनाकर लकी फर्ग्यूसन के हाथों लपके गए। श्रेयस अय्यर ने 56 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया।

संजू सैमसन 38 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 36 रन बनाकर एडम मिल्ने के हाथों कैच आउट हुए। श्रेयस अय्यर ने शानदार पारी खेली और 76 गेंदों में 4 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 80 रन बनाए। वाशिंगटन सुंदर ने 16 गेंदों में 3 छक्कों और 3 चौकों की मदद से नाबाद 37 रन बनाए जबकि शार्दुल ठाकुर एक रन बनाकर आउट हुए। न्यूजीलैंड के लिए टिम साउदी और लकी फर्ग्यूसन ने 3-3 से सफलता अर्जित की।

संजू और उमरान को मौका

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे के लिए संजू सैमसन और उमरान मलिका को टीम इंडिया में शामिल किया गया जबकि दीपक चाहर को अंतिम एकादश में जगह नहीं दी गई. वहीं, स्पिनर के तौर पर चहल को टीम में शामिल किया गया था, लेकिन कुलदीप यादव प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बना पाए थे। इस मैच के जरिए दोनों तेज गेंदबाज उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह ने वनडे डेब्यू किया ।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

Sree Charani
|

Sree Charani : श्री चरणी ने रचा इतिहास, 800 रेटिंग पार करने वाली पहली भारतीय गेंदबाज

Sree Charani – भारतीय महिला क्रिकेट की युवा स्पिनर श्री चरणी ने ICC महिला T20I रैंकिंग में इतिहास रच दिया है। महिला एशिया कप ...

IND vs WI
|

IND vs WI : वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम चयन में पंत-हार्दिक पर नजर, इन खिलाड़ियों की जगह भी तय करेगी चयन समिति

IND vs WI – भारतीय राष्ट्रीय चयन समिति बुधवार को नई दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल ...

Brendan Taylor
|

Brendan Taylor : ब्रेंडन टेलर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे वनडे करियर वाले खिलाड़ी

Brendan Taylor – जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने मंगलवार को हरारे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में इतिहास रच दिया। टेलर ...

Asia Cup Trophy
|

Asia Cup Trophy : शाहिद अफरीदी के बयान पर भड़के आकाश चोपड़ा, बोले- बराबर मौके देकर देखो, लड़कियां लड़कों से बेहतर खेल सकती हैं

Asia Cup Trophy – भारत ने रविवार, 13 सितंबर 2026 को श्रीलंका को 72 रनों से हराकर महिला एशिया कप का खिताब आठवीं बार ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है एंट्री, कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा संकेत

IND vs AFG – भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में लगातार दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ...

Varanasi Stadium
|

Varanasi Stadium : वाराणसी के नए इंटरनेशनल स्टेडियम में हो सकता है WPL का आयोजन, IPL मैचों के लिए भी खुलेगा रास्ता

Varanasi Stadium – उत्तर प्रदेश और खासकर वाराणसी मंडल के क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। भगवान शिव की थीम ...