विल्लियम्सन और लेथम की साझेदारी से न्यूज़ीलैंड ने भारत को सात विकटों से हराया

Kiran Yadav
Published On:
New Zealand beat India by seven wickets with the partnership of Williamson and Latham

विल्लियम्सन और लेथम की साझेदारी से न्यूज़ीलैंड ने भारत को सात विकटों से हराया : ऑकलैंड में खेले गए पहले वनडे मुक़ाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 7 विकटों से हरा दिया और तीन मैचों की सीरीज़ में 1-0 से बढ़त हासिल की। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 306/7 का स्कोर बनाया, जवाब में कीवी टीम ने 48वें ओवर में 309/3 का स्कोर बनाकर जीत दर्ज की. टॉम लैथम को उनके शानदार शतक के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विल्लियम्सन ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया लेकिन उनका फैसला गलत रहा। भारत के लिए शिखर धवन और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की.

गिल 24वें ओवर में 50 रन बनाकर 124 के कुल योग पर आउट हुए। शिखर धवन ने भी 77 गेंदों में 72 रन बनाए। ऋषभ पंत और सूर्यकुमार यादव कुछ खास नहीं कर सके और दोनों बल्लेबाज क्रमश: 15 और 4 रन बनाकर आउट हो गए।

श्रेयस अय्यर और संजू सैमसन ने पारी को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी ली और दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 94 रन जोड़े। सैमसन का विकेट 254 के कुल स्कोर पर गिरा और वह 36 रन बनाकर आउट हुए।

ये भी पढ़े : रणजी खिलाड़ियों पर होगी पैसों की बारिश, अब एक मैच की इतनी रकम लेंगे घरेलू खिलाड़ी

अय्यर ने आक्रामक बल्लेबाजी की और 80 रन बनाकर टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे।

निचले क्रम में वाशिंगटन सुंदर ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 16 गेंदों में तीन चौके और इतने ही छक्के लगाते हुए नाबाद 37 रन बनाए. इस तरह भारत ने अच्छा स्कोर बनाया। न्यूजीलैंड के लिए टिम साउदी और लोकी फर्ग्यूसन ने तीन-तीन विकेट लिए।

307 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने फिन एलेन का विकेट आठवें ओवर में 35 के कुल स्कोर पर गंवा दिया। वह 22 रन बनाकर आउट हो गए। उनके साथी डेवोन कॉनवे भी 16वें ओवर में 24 रन बनाकर चलते बने।

डैरिल मिचेल भी कुछ खास नहीं कर सके और 11 रन बनाकर आउट हो गए। यहां से केन विलियमसन और टॉम लैथम की जोड़ी डटी रही और भारतीय गेंदबाजों को विकेट नहीं लेने दिया और अपनी टीम को जीत दिलाकर लौटी.

लेथम ने 104 गेंदों में नाबाद 145 रन बनाए। वहीं, विलियमसन 94 रन बनाकर नाबाद रहे। गेंदबाज़ी में भारत के लिए पदार्पण करने वाले उमरान मलिक ने दो विकेट लिए।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

Sree Charani
|

Sree Charani : श्री चरणी ने रचा इतिहास, 800 रेटिंग पार करने वाली पहली भारतीय गेंदबाज

Sree Charani – भारतीय महिला क्रिकेट की युवा स्पिनर श्री चरणी ने ICC महिला T20I रैंकिंग में इतिहास रच दिया है। महिला एशिया कप ...

IND vs WI
|

IND vs WI : वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम चयन में पंत-हार्दिक पर नजर, इन खिलाड़ियों की जगह भी तय करेगी चयन समिति

IND vs WI – भारतीय राष्ट्रीय चयन समिति बुधवार को नई दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल ...

Brendan Taylor
|

Brendan Taylor : ब्रेंडन टेलर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे वनडे करियर वाले खिलाड़ी

Brendan Taylor – जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने मंगलवार को हरारे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में इतिहास रच दिया। टेलर ...

Asia Cup Trophy
|

Asia Cup Trophy : शाहिद अफरीदी के बयान पर भड़के आकाश चोपड़ा, बोले- बराबर मौके देकर देखो, लड़कियां लड़कों से बेहतर खेल सकती हैं

Asia Cup Trophy – भारत ने रविवार, 13 सितंबर 2026 को श्रीलंका को 72 रनों से हराकर महिला एशिया कप का खिताब आठवीं बार ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है एंट्री, कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा संकेत

IND vs AFG – भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में लगातार दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ...

Varanasi Stadium
|

Varanasi Stadium : वाराणसी के नए इंटरनेशनल स्टेडियम में हो सकता है WPL का आयोजन, IPL मैचों के लिए भी खुलेगा रास्ता

Varanasi Stadium – उत्तर प्रदेश और खासकर वाराणसी मंडल के क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। भगवान शिव की थीम ...