श्रीलंका-अफगानिस्तान के बीच बारिश के चलते दूसरा वनडे रद्द

Kiran Yadav
Published On:
Sri Lanka-Afghanistan 2nd ODI abandoned due to rain

श्रीलंका-अफगानिस्तान के बीच बारिश के चलते दूसरा वनडे रद्द : अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच में बारिश ने खलल डाला। पहली पारी के बाद बारिश के कारण खेल दोबारा शुरू नहीं हो सका. अंत में मैच को रद्द करना पड़ा। अफगानिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.2 ओवर में 228 रन बनाकर आउट हो गई।

श्रीलंका ने बिना कोई विकेट खोए 10 रन बना लिए। इस समय बारिश के कारण मैच रोक दिया गया था और बाद में फिर से शुरू नहीं किया जा सका। अफगानिस्तान की टीम फिलहाल सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है।

अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन यह गलत निकला। सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान 10 रन के निजी स्कोर पर आउट हुए। इसके बाद गुरबाज और रहमत ने श्रीलंकाई गेंदबाजों का बखूबी सामना करते हुए दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की।

ये भी पढ़े : आईसीसी इवेंट्स में खराब प्रदर्शन के लिए आईपीएल को दोष देना ठीक नहीं ,पूर्व कप्तान गौतम गंभीर ने दी प्रतिक्रिया

गुरबाज ने 68 और रहमत ने 58 रन की बेहतरीन पारी खेली। यहां से कुछ और विकेट गिरे लेकिन नबी अंत में कुछ देर टिके रहे और 41 रन की पारी खेली। आखिरकार अफगानिस्तान की टीम 228 रन बनाकर आउट हो गई। श्रीलंका के लिए रजिता ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। उनके अलावा लहिरू कुमारा और तीक्ष्णा ने भी 2-2 विकेट अपने नाम किए।

श्रीलंकाई टीम के पास इस लक्ष्य को हासिल करने का मौका था लेकिन बारिश विलेन बन गई. श्रीलंका का स्कोर बिना किसी नुकसान के 10 रन था। इस दौरान बारिश ने खेल रोक दिया। इसके बाद लगातार बारिश के कारण खेल दोबारा शुरू नहीं हो सका. अंत में अंपायरों ने मैच रद्द करने की घोषणा की।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

Sree Charani
|

Sree Charani : श्री चरणी ने रचा इतिहास, 800 रेटिंग पार करने वाली पहली भारतीय गेंदबाज

Sree Charani – भारतीय महिला क्रिकेट की युवा स्पिनर श्री चरणी ने ICC महिला T20I रैंकिंग में इतिहास रच दिया है। महिला एशिया कप ...

IND vs WI
|

IND vs WI : वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम चयन में पंत-हार्दिक पर नजर, इन खिलाड़ियों की जगह भी तय करेगी चयन समिति

IND vs WI – भारतीय राष्ट्रीय चयन समिति बुधवार को नई दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल ...

Brendan Taylor
|

Brendan Taylor : ब्रेंडन टेलर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे वनडे करियर वाले खिलाड़ी

Brendan Taylor – जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने मंगलवार को हरारे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में इतिहास रच दिया। टेलर ...

Asia Cup Trophy
|

Asia Cup Trophy : शाहिद अफरीदी के बयान पर भड़के आकाश चोपड़ा, बोले- बराबर मौके देकर देखो, लड़कियां लड़कों से बेहतर खेल सकती हैं

Asia Cup Trophy – भारत ने रविवार, 13 सितंबर 2026 को श्रीलंका को 72 रनों से हराकर महिला एशिया कप का खिताब आठवीं बार ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है एंट्री, कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा संकेत

IND vs AFG – भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में लगातार दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ...

Varanasi Stadium
|

Varanasi Stadium : वाराणसी के नए इंटरनेशनल स्टेडियम में हो सकता है WPL का आयोजन, IPL मैचों के लिए भी खुलेगा रास्ता

Varanasi Stadium – उत्तर प्रदेश और खासकर वाराणसी मंडल के क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। भगवान शिव की थीम ...