Jemimah Rodrigues ने रचा इतिहास, महिला क्रिकेट के इतिहास में पहली बार किया ऐसा कारनामा

Pranjal Srivastava
Published On:
Jemimah Rodrigues

बीते दिन बांग्लादेश के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में भारतीय महिला क्रिकेट टीम और बांग्लादेश के बीच दूसरा वनडे मैच खेला गया, जिसमें भारतीय महिला टीम ने बांग्लादेश को उनकी ही जमीन पर करारी मात दे दी। इस दौरान भारतीय महिला टीम ने 108 रनों से जीत दर्ज की।

ezgif.com gif maker 2 2

इस मैच की हीरो भारतीय टीम की दमदार ऑलराउंडर Jemimah Rodrigues रही, जिन्होंने पहले बल्लेबाजी और फिर गेंदबाजी से बांग्लादेशी खिलाड़ियों को अपने सामने घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। इसी के साथ जेमिमा ने महिला क्रिकेट में इतिहास रच दिया।

बांग्लादेश में चला Jemimah Rodrigues का तूफान

आपको बता दें कि इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय महिला टीम ने दमदार बल्ले से प्रदर्शन किया। इस दौरान Jemimah Rodrigues ने महज 78 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 86 रनों की धमाकेदार पारी खेली। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि इसके बाद बांग्लादेश की बल्लेबाजी के दौरान 3.1 ओवर में महज 3 रन देकर 4 विकेट भी अपने नाम कर लिया। इस मैच में बल्ले और गेंद दोनों से कमाल के साथ ही जेमिमाह ने अपने नाम एक खास उपलब्धि दर्ज कर ली है।

ये भी पढ़े: Jonny Bairstow ने फिर दिखाया अपना कमाल, अद्भुत कैच लपक कर Mitchell Marsh को किया रवाना, Watch Video!

Jemimah Rodrigues ने रचा इतिहास

आपको बता दें कि इस मैच के दौरान धमाकेदार खेल प्रदर्शन से जेमिमा ने इतिहास रच दिया है। दरअसल, जेमिमा रोड्रिग्स एक वनडे में अर्धशतक और चार विकेट लेने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बन गई हैं। महिला क्रिकेट के इतिहास में ऐसा कारनामा करने वाली वो पहली खिलाड़ी है। इस मैच के दौरान पहले उन्होंने बल्ले से तो आग उगला ही इसके बाद गेंदबाजी में भी रितु मोनी को 27, निगार सुल्ताना को 3, नाहिदा अख्तर को 2 और मारूफा अख्तर को 1 रन पर वापस भेजते हुए ये उपलब्धि अपने नाम कर ली।

F1ZHzMFaQAAmi1y

मैच का हाल

मैच की बात करें अगर तो जहां पहले भारतीय टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 228 रन बनाए। वहीं दूसरी तरफ 229 रनों का पीछा करने मैदान पर उतरी बांग्लादेश की टीम 35.1 ओवर में महज 120 रन बनाकर ही ढेर हो गई, लिहाजा भारतीय महिला टीम ने 108 रनों से ये मुकाबला जीत लिया।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

West Indies
|

West Indies : सुपर-8 में 247 स्ट्राइक रेट – गेंदबाज़ रहे बेबस

West Indies – तीसरे ओवर में विकेट गिरा तो स्टेडियम में एक पल को सन्नाटा था। लगा, वेस्टइंडीज फिर वही पुरानी कहानी दोहराएगा—धीमी शुरुआत, ...

India vs Australia
|

India vs Australia : टी20 जीत के बाद अब वनडे की बारी – ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत

India vs Australia – नवी मुंबई की यादें अभी ताज़ा हैं। वही ऑस्ट्रेलिया, वही बड़ा मंच—और वही भारतीय टीम, जो अब टी20 सीरीज़ जीतकर ...

Shikhar Dhawan
|

Shikhar Dhawan : शिखर धवन ने रचाई दूसरी शादी – चहल ने दी बधाई

Shikhar Dhawan – दिल्ली की ठंडी शाम, ढोल की थाप, और “मौजा ही मौजा” पर थिरकते दोस्त। शिखर धवन—टीम इंडिया के ‘गब्बर’—ने एक नई ...

West Indies
|

West Indies : टी20 विश्व कप में कैरेबियाई धमाका – इंग्लैंड पर भारी पड़ी डेथ ओवर बल्लेबाजी

West Indies – वानखेड़े की रातों में एक अलग ही चमक होती है। समुद्र से आती हल्की हवा, फ्लडलाइट्स की चकाचौंध और स्टैंड्स में ...

T20I
|

T20I : 34 मैच 5 प्लेयर ऑफ द मैच – अभिषेक शर्मा रिकॉर्ड के करीब

T20I – नागपुर की शाम थी, स्टेडियम भरा हुआ था और न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ अभी लाइन-लेंथ तलाश ही रहे थे कि अभिषेक शर्मा ने ...

ICC
|

ICC : टी20 विश्व कप से पहले ICC-Bangladesh विवाद

ICC – 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले एक संवेदनशील मुद्दा सुर्खियों में आ गया है। बांग्लादेश ...