पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के वेस्टइंडीज के ऊपर दर्ज़ की शानदार जीत

Kiran Yadav
Published On:
Australia registered a resounding victory over the West Indies in the first Test

पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के वेस्टइंडीज के ऊपर दर्ज़ की शानदार जीत : पर्थ में खेले गये ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 164 रनों से हराकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

मैच के पांचवें दिन 498 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की टीम दूसरी पारी में 333 रन बनाकर सिमट गई। मार्नस लैबुशेन को मैच में पहली पारी में दोहरा शतक और दूसरी पारी में शतक लगाने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

चौथे दिन तीन विकट के नुकसान पर 192 के स्कोर से आगे खेलते हुए वेस्टइंडीज को शुरूआती झटके लगे और लंच तक 258 के स्कोर पर उनके सात विकेट गिर चुके थे। क्रेग ब्रैथवेट 110, जोशुआ डा सिल्वा 12 और जेसन होल्डर सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हुए।

लंच के बाद रॉस्टन चेस ने अल्ज़ारी जोसेफ (43) के साथ आठवें विकेट के लिए 82 रनों की जबरदस्त साझेदारी निभाई और टीम को 300 के स्कोर के पार पहुंचाया।

ये भी पढ़े : शाकिब की घातक गेंदबाज़ी से 186 रनों पर सिमटी भारतीय टीम

हालांकि, विंडीज को एक बड़ा झटका लगा जब जोसेफ को 315 रन पर आउट कर दिया गया, उसके बाद चेस और केमार रोच को 333 रन पर आउट कर दिया गया और ऑस्ट्रेलिया ने मैच जीत लिया।

रोस्टन चेज ने 55 रनों की उम्दा पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया के लिए नाथन लियोन ने सबसे ज्यादा छह विकेट लिए, जबकि ट्रेविस हेड ने दो और मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड ने एक-एक विकेट लिया।

दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट 8 दिसंबर से एडिलेड में खेला जाएगा। गौरतलब है कि दूसरा टेस्ट मैच डे-नाइट होगा। ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच पहली बार डे-नाइट टेस्ट खेला जाएगा।

यह ऑस्ट्रेलिया का 11वां और वेस्टइंडीज का चौथा डे-नाइट टेस्ट मैच होगा। रिकॉर्ड की मानें तो उस मैच में भी ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी रहेगा और विंडीज टीम को चमत्कार की दरकार होगी।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

Sree Charani
|

Sree Charani : श्री चरणी ने रचा इतिहास, 800 रेटिंग पार करने वाली पहली भारतीय गेंदबाज

Sree Charani – भारतीय महिला क्रिकेट की युवा स्पिनर श्री चरणी ने ICC महिला T20I रैंकिंग में इतिहास रच दिया है। महिला एशिया कप ...

IND vs WI
|

IND vs WI : वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम चयन में पंत-हार्दिक पर नजर, इन खिलाड़ियों की जगह भी तय करेगी चयन समिति

IND vs WI – भारतीय राष्ट्रीय चयन समिति बुधवार को नई दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल ...

Brendan Taylor
|

Brendan Taylor : ब्रेंडन टेलर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे वनडे करियर वाले खिलाड़ी

Brendan Taylor – जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने मंगलवार को हरारे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में इतिहास रच दिया। टेलर ...

Asia Cup Trophy
|

Asia Cup Trophy : शाहिद अफरीदी के बयान पर भड़के आकाश चोपड़ा, बोले- बराबर मौके देकर देखो, लड़कियां लड़कों से बेहतर खेल सकती हैं

Asia Cup Trophy – भारत ने रविवार, 13 सितंबर 2026 को श्रीलंका को 72 रनों से हराकर महिला एशिया कप का खिताब आठवीं बार ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है एंट्री, कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा संकेत

IND vs AFG – भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में लगातार दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ...

Varanasi Stadium
|

Varanasi Stadium : वाराणसी के नए इंटरनेशनल स्टेडियम में हो सकता है WPL का आयोजन, IPL मैचों के लिए भी खुलेगा रास्ता

Varanasi Stadium – उत्तर प्रदेश और खासकर वाराणसी मंडल के क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। भगवान शिव की थीम ...