चोट के चलते पाकिस्तान के तेज़ गेंदबाज़ हारिस राउफ दूसरे टेस्ट से बाहर

Kiran Yadav
Published On:
Pakistan fast bowler Haris Rauf out of second test due to injury

चोट के चलते पाकिस्तान के तेज़ गेंदबाज़ हारिस राउफ दूसरे टेस्ट से बाहर : पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस राउफ पाकिस्तान और इंग्लैंड (PAK vs ENG) के बीच रावलपिंडी में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दौरान चोटिल हो गए। फील्डिंग करते समय उनका पैर गेंद पर पड़ा और उन्हें थाई पर गंभीर चोट लगी है।

पहली पारी में हारिस राउफ ने केवल 13 ओवर की गेंदबाजी की जबकि चोट के चलते दूसरी पारी में वह गेंदबाजी करने नहीं आये। लेकिन अब चोट के चलते उन्हें टेस्ट सीरीज के दूसरे टेस्ट के लिए बाहर हो गये हैं। साथ ही इस सीरीज में उनके खेलने पर भी सस्पेंस बना हुआ है।

हारिस राउफ को चोट लगने के बाद तुरंत एमआरआई स्कैन के लिए ले जाया गया। उनकी स्कैन रिपोर्ट्स में चोट की गंभीरता को देखते हुए उन्हें अगले टेस्ट मैच के लिए आराम दिया जायेगा। इसके अलावा इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले शाहीन शाह अफरीदी भी चोट के चलते टीम का हिस्सा नहीं बन पाए और अब हारिस राउफ भी अगले मैच के लिए बाहर हो गए हैं।

ये भी पढ़े : मुंबई के लिए आगमी रणजी ट्रॉफी खेलेंगे सूर्यकुमार यादव

पाकिस्तान टीम में अब मोहम्मद वसीम जूनियर के रूप में एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज है, जिसके कारण अब पाकिस्तान टीम हसन अली या मोहम्मद अब्बास को अपनी टीम में शामिल करने का विचार कर सकती है।

आपको बता दें कि हारिस राउफ ने इस टेस्ट मैच के साथ अपना टेस्ट डेब्यू किया है। पहली बार वह पाकिस्तान के लिए टेस्ट मैच खेलते हुए नजर आये लेकिन चोटिल होने के कारण वह ज्यादातर समय मैदान के बाहर रहे। पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए हारिस राउफ ने 12 रन बनाये, तो दूसरी पारी में वह शून्य पर आउट हो गए।

हारिस राउफ ने पाकिस्तान के लिए टी20 और एकदिवसीय में शानदार प्रदर्शन करके दिखाया है। और अब उन्हें टेस्ट क्रिकेट में भी अजमाया जा रहा है। हालांकि उन्हें चोट के चलते पहले टेस्ट मैच में बाहर होना पड़ा लेकिन वह जल्दी ही मैदान पर वापसी करेंगे।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

Sree Charani
|

Sree Charani : श्री चरणी ने रचा इतिहास, 800 रेटिंग पार करने वाली पहली भारतीय गेंदबाज

Sree Charani – भारतीय महिला क्रिकेट की युवा स्पिनर श्री चरणी ने ICC महिला T20I रैंकिंग में इतिहास रच दिया है। महिला एशिया कप ...

IND vs WI
|

IND vs WI : वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम चयन में पंत-हार्दिक पर नजर, इन खिलाड़ियों की जगह भी तय करेगी चयन समिति

IND vs WI – भारतीय राष्ट्रीय चयन समिति बुधवार को नई दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल ...

Brendan Taylor
|

Brendan Taylor : ब्रेंडन टेलर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे वनडे करियर वाले खिलाड़ी

Brendan Taylor – जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने मंगलवार को हरारे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में इतिहास रच दिया। टेलर ...

Asia Cup Trophy
|

Asia Cup Trophy : शाहिद अफरीदी के बयान पर भड़के आकाश चोपड़ा, बोले- बराबर मौके देकर देखो, लड़कियां लड़कों से बेहतर खेल सकती हैं

Asia Cup Trophy – भारत ने रविवार, 13 सितंबर 2026 को श्रीलंका को 72 रनों से हराकर महिला एशिया कप का खिताब आठवीं बार ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है एंट्री, कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा संकेत

IND vs AFG – भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में लगातार दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ...

Varanasi Stadium
|

Varanasi Stadium : वाराणसी के नए इंटरनेशनल स्टेडियम में हो सकता है WPL का आयोजन, IPL मैचों के लिए भी खुलेगा रास्ता

Varanasi Stadium – उत्तर प्रदेश और खासकर वाराणसी मंडल के क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। भगवान शिव की थीम ...