चोट के चलते मैदान से बाहर हुए रोहित शर्मा : मीरपुर के शेर ए बंगला स्टेडियम में भारत ओर बांग्लादेश (IND vs BAN) के बीच दूसरा वनडे मैच खेला जा रहा है। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया। इस समय भारतीय टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई हैं, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा मैच के दौरान चोट के चलते मैदान से बाहर चले गये हैं।
उन्हें फील्डिंग के दौरान चोट लगी है। रोहित को चोट के बाद बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने उनका आकलन किया। वह अब स्कैन के लिए अस्पताल गए हैं।
रोहित शर्मा को गेंद लगने के बाद बाएं हाथ से खून निकलने लगा और उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा है। देखने से लग रहा था कि चोट गंभीर है। जब वह मैदान से बाहर जा रहे थे तो उनके हाथ से खून टपक रहा था। उनकी जगह मैदान पर रजत पाटीदार फील्डिंग कर रहे हैं।
मोहम्मद सिराज की गेंद पर अनामुल ने रोकने की कोशिश की। गेंद बल्ले का किनारा लेकर स्लिप में गई। स्लिप में फील्डिंग कर रहे कप्तान रोहित शर्मा ने इसे लपकने की कोशिश की।
गेंद रोहित के हाथ से निकल गई। इसके बाद रोहित अपने हाथ को झटकते दिखे। अगर ये चोट गंभीर हुई तो रोहित बल्लेबाजी के लिए नहीं आएंगे।














