मेहंदी हसन मिराज़ के शानदार शतक की बदौलत बांग्लादेश ने भारत के सामने रखा 272 रनों का लक्ष्य

Kiran Yadav
Updated On:
Bangladesh set a target of 272 runs in front of India thanks to Mehandi Hasan Miraz's brilliant century.

मेहंदी हसन मिराज़ के शानदार शतक की बदौलत बांग्लादेश ने भारत के सामने रखा 272 रनों का लक्ष्य : भारत और बांग्लादेश (IND vs BAN) के बीच मीरपुर में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए बांग्लादेश ने अपने निर्धारित 50 ओवर में सात विकट के नुकसान पर 271 रन बनाए। बांग्लादेश को शुरूआती झटके लगने के बाद मेहदी हसन मिराज और महमूदुल्लाह की साझेदारी की मदद से टीम ने एक अच्छा स्कोर बनाया।

टॉस बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन उनका यह फैसला सही साबित नहीं हुआ। पारी के दूसरे ओवर में ही ओपनर अनामुल हक़ 11 रन बनाकर मोहम्मद सिराज का शिकार बने। दूसरे ओपनर लिटन दास भी 7 रन बनाकर चलते बने।

नजमुल होसैन शंटो भी 21 रन बनाकर आउट हो गए। शाकिब अल हसन और मुश्फिकुर रहीम की अनुभवी जोड़ी भी कुछ खास नहीं कर पाई और दोनों बल्लेबाज क्रमशः 8 और 12 रन बनाकर वॉशिंगटन सुंदर का शिकार बने। अफीफ होसैन शून्य के स्कोर पर आउट हुए और बांग्लादेश का स्कोर छह विकट के नुकसान पर 69 रन रहा।

ये भी पढ़े : मेरे लिए क्रिकेट से ज़्यादा मेरा परिवार ज़रूरी , डेविड वार्नर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया खास नोट

एक समय ऐसा लग रहा था कि मेजबान टीम सस्ते में निपट जाएगी लेकिन महमूदुल्लाह और मेहदी हसन मिराज की जोड़ी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतकीय साझेदारी की।

इस जोड़ी ने सातवें विकेट के लिए 148 रन जोड़ते हुए भारत के खिलाफ वनडे में बांग्लादेश के लिए किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड बनाया। महमूदुल्लाह को 77 के निजी स्कोर पर उमरान मालिक का शिकार बने।

मेहदी हसन ने आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी और अपना पहला वनडे शतक जड़ा। वह 100 रन बनाकर नाबाद रहे, वहीँ उनके साथ आठवें विकेट के लिए अटूट अर्धशतकीय साझेदारी निभाने वाले नासूम अहमद 18 रन बनाकर नाबाद लौटे। गेंदबाज़ी में भारत की ओर से वॉशिंगटन सुंदर ने तीन विकेट लिए, जबकि मोहम्मद सिराज और उमरान मालिक को दो – दो विकेट मिले।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

Sree Charani
|

Sree Charani : श्री चरणी ने रचा इतिहास, 800 रेटिंग पार करने वाली पहली भारतीय गेंदबाज

Sree Charani – भारतीय महिला क्रिकेट की युवा स्पिनर श्री चरणी ने ICC महिला T20I रैंकिंग में इतिहास रच दिया है। महिला एशिया कप ...

IND vs WI
|

IND vs WI : वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम चयन में पंत-हार्दिक पर नजर, इन खिलाड़ियों की जगह भी तय करेगी चयन समिति

IND vs WI – भारतीय राष्ट्रीय चयन समिति बुधवार को नई दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल ...

Brendan Taylor
|

Brendan Taylor : ब्रेंडन टेलर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे वनडे करियर वाले खिलाड़ी

Brendan Taylor – जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने मंगलवार को हरारे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में इतिहास रच दिया। टेलर ...

Asia Cup Trophy
|

Asia Cup Trophy : शाहिद अफरीदी के बयान पर भड़के आकाश चोपड़ा, बोले- बराबर मौके देकर देखो, लड़कियां लड़कों से बेहतर खेल सकती हैं

Asia Cup Trophy – भारत ने रविवार, 13 सितंबर 2026 को श्रीलंका को 72 रनों से हराकर महिला एशिया कप का खिताब आठवीं बार ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है एंट्री, कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा संकेत

IND vs AFG – भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में लगातार दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ...

Varanasi Stadium
|

Varanasi Stadium : वाराणसी के नए इंटरनेशनल स्टेडियम में हो सकता है WPL का आयोजन, IPL मैचों के लिए भी खुलेगा रास्ता

Varanasi Stadium – उत्तर प्रदेश और खासकर वाराणसी मंडल के क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। भगवान शिव की थीम ...