बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से भी बाहर हो सकते हैं मोहम्मद शमी

Kiran Yadav
Published On:
Mohammed Shami may be out of Test series against Bangladesh

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से भी बाहर हो सकते हैं मोहम्मद शमी : भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी अभी तक अपनी चोट से नहीं उबरे और जिसके कारण 14 दिसंबर को बांग्लादेश के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज़ से बाहर हो सकते हैं। इस वक़्त शमी नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजर रहे हैं और अभी उन्हें अपनी चोट से ठीक होने में और समय लगेगा।

मोहम्मद शमी की अगर बात करें तो टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के बाद से ही उन्होंने एक भी अंतराष्ट्रीय मुकाबला नहीं खेला है। टी20 वर्ल्ड कप के बाद हुए न्यूजीलैंड दौरे के लिए उन्हें आराम दिया गया था।

ये भी पढ़े : रोहित शर्मा की इंजरी को लेकर बीसीसीआई ने दिया अहम बयान

उन्हें बांग्लादेश दौरे के लिए टीम में जगह मिली थी लेकिन चोट के चलते वह दौरे से बाहर हो गए। शमी का सीरीज़ से बाहर होना भारतीय टीम के लिए बड़ा झटका कहा जा सकता है, क्योंकि जसप्रीत बुमराह की गैर मौजूदगी में टेस्ट सीरीज में टीम के लिए वो अहम भूमिका निभाने वाले थे। हालांकि अब टीम को उनकी कमी जरूर खलेगी।

आपको बता दें कि भारतीय टीम के कई खिलाड़ी लगातार चोट से झूझ रहे हैं। दिग्गज तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह चोटिल होने की वजह से लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे हैं।

रविंद्र जडेजा भी चोट लगने के कारण टीम से बाहर हैं। वहीं, रोहित शर्मा और दीपक चाहर भी चोट के शिकार हो गए हैं। भारत के लिए फिटनेस एक बड़ी समस्या रही है और खुद कप्तान रोहित शर्मा ने इसे लेकर चिंता जाहिर की है. उन्होंने कहा है कि आधे फिट खिलाड़ी देश के लिए खेल रहे हैं।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

IND vs AUS
|

IND vs AUS : बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के शेड्यूल में हो सकता है बदलाव, रांची से शिफ्ट हो सकता है चौथा टेस्ट

IND vs AUS – भारतीय क्रिकेट से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2027 में होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी ...

IND vs AFG
|

A Sharma : अभिषेक शर्मा ने वैभव सूर्यवंशी को पछाड़ा, 2026 में 100 टी20 सिक्स से सिर्फ 4 कदम दूर

A Sharma – टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में बल्ले से जमकर धमाल ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : वैभव सूर्यवंशी को क्यों नहीं मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताया, कब होगी 15 साल के स्टार की एंट्री

IND vs AFG – भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली गई तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से क्लीन ...

Team India Schedule
|

Team India Schedule : टीम इंडिया का अगला एक महीना सुपर बिजी, जापान से ऐतिहासिक मैच

Team India Schedule – अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप करने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम का ...

Jos Buttler
|

Jos Buttler : जोस बटलर ने रचा इतिहास, टी20 क्रिकेट में 15000 रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने

Jos Buttler – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरे टी20 मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से जमकर सुर्खियां बटोरीं, तो दूसरी ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा बने प्लेयर ऑफ द सीरीज, 229 रन के साथ मचाया तहलका; जानें तीसरे टी20 का POTM

IND vs AFG – भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली गई तीन मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया के खिलाड़ियों का दबदबा देखने ...