Shakib-Al-Hasan ने Tamim Iqbal पर सार्वजनिक रूप से लगाए आरोप, स्टार बल्लेबाज को कह दिया “गैर – जिम्मेदार”

Pranjal Srivastava
Published On:
Shakib-Al-Hasan

World Cup 2023 के लिए सभी टीमे भारत पहुंच चुकी हैं और सभी ने अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। हालांकि इस बीच इस मेगा टूर्नामेंट से पहले Bangladesh की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। दरअसल, बांग्लादेश टीम के कप्तान Shakib-Al-Hasan और स्टार बल्लेबाज Tamim Iqbal के बीच की टेंशन खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। वहीं अब इसी कड़ी में शाकिब ने तमीम पर सार्वजनिक रूप से आरोप लगाते हुए उन्हें गैर-जिम्मेदार कह दिया है।

Shakib-Al-Hasan ने Tamim Iqbal पर लगाए गंभीर आरोप

दरअसल, बीते दिनों ही Tamil Iqbal ने BCB के सामने चौकाने वाला खुलासा करते हुए कहा था कि वो वर्ल्ड कप के दौरान सिर्फ 5 मैच ही खेल पाएंगे। हालांकि विश्व कप से बाहर होने के फैसले के पहले से ही उन्हें ICC World Cup 2023 के लिए बांग्लादेश की 15 सदस्यीय टीम में शामिल कर लिया गया था। ऐसे में शाकिब-अल-हसन ने इस मेगा टूर्नामेंट से पहले उनके टीम से बाहर जाने के फैसले का विरोध किया है।

इसी कड़ी में शाकिब ने सार्वजनिक तौर पर तमीम पर आरोप लगाते हुए उन्हें गैर-जिम्मेदार कह दिया है। गौरतलब है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे के बाद पीठ में तकलीफ की शिकायत के बाद BCB ने अपर्याप्त फिटनेस का हवाला देते हुए तमीम को अपने 15 सदस्यीय विश्व कप में शामिल नहीं करने का फैसला किया।

इस वजह से Tamim Iqbal ने लिया ये फैसला

आपको बता दें कि कहा जा रहा है कि बांग्लादेश के स्टार बल्लेबाज तमीम इकबाल ने कथित तौर पर उन पर लगाए गए प्रतिबंधों के कारण यह निर्णय लिया है। दरअसल, विश्व कप के लिए उनके खेलने की पोजीशन में बदलाव किया जा रहा था, जो शायद उन्हें पसंद नहीं आया।

दरअसल, उन्हें बांग्लादेश के शुरुआती गेम से बाहर बैठने के लिए कहा गया और साथ ही अफगानिस्तान के खिलाफ उनके शुरुआती गेम में निचले क्रम में बल्लेबाजी करने के लिए भी कहा गया। BCB का ये फैसला तमीम को जरा भी रास नहीं आया और शायद इसी वजह से उन्होंने विश्व कप से बाहर होने का बड़ा फैसला लिया।

Tamim Iqbal ने खुद किया था BCB के साजिश का खुलासा

आपको बता दें कि ICC World Cup 2023 के लिए भारत रवाना होने से पहले ही तमीम ने खुलासा किया था, जिसमें उन्होंने कहा कि, वह तब हैरान रह गए जब एक BCB के एक सीनियर अधिकारी ने उनसे एक वीडयो मैसेज के जरिए अफगानिस्तान के खिलाफ शुरुआती गेम नहीं खेलने या निचले क्रम में बल्लेबाजी करने के लिए कहा।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये सारी साजिश BCB के द्वारा की गई थी। रिपोर्ट् में कहा जा रहा है कि बीसीबी प्रमुख नजमुल हसन ने एक कॉल पर तमीम से यह पेशकश की थी, जिसने उन्हें दुर्व्यवहार करने और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के लिए उकसाया था।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

Rahul Dravid
|

Rahul Dravid : विराट-पोंटिंग नहीं, इस कप्तान को द्रविड़ ने बताया अपना बेस्ट; धोनी ने जीती बाजी

Rahul Dravid – इंटरनेशनल क्रिकेट के महान कप्तानों की बात हो तो क्लाइव लॉयड, कपिल देव, इमरान खान, रिकी पोंटिंग, एमएस धोनी, विराट कोहली ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : बाबर आजम ने रचा इतिहास, WTC में 2000 रन बनाने वाले चौथे कप्तान बने

PAK vs ENG – इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तान के कप्तान ...

IND vs AFG T20
|

IND vs AFG T20 : ईशान किशन को नेट्स में लगी चोट, अफगानिस्तान सीरीज से पहले बढ़ी टीम इंडिया की चिंता

IND vs AFG T20 – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है। भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ...

PCB
|

PAK vs SL : श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया, भारत से होगा एशिया कप फाइनल

PAK vs SL – महिला एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह ...

PCB
|

PCB : पाकिस्तान की बल्लेबाजी पर भड़के वसीम अकरम, PCB को लगाई फटकार

PCB – इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही है। मुश्किल इंग्लिश परिस्थितियों में पाकिस्तानी बल्लेबाज लगातार संघर्ष करते नजर आए। ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : रजाउल्लाह ने डेब्यू टेस्ट में जड़े 9 छक्के, 18 साल पुराना टिम साउदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया बराबर

PAK vs ENG – इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट में पाकिस्तान ने शानदार पलटवार किया ...