World Cup 2023 से पहले Rishabh Pant बने बकरी चरवाहा, हाथ में लाठी, गले में गमछा और बकरियों के साथ देख फैंस के भी उड़े होश, Watch Video!

Pranjal Srivastava
Updated On:
Rishabh Pant

World Cup 2023 का आगाज कल यानी 5 अक्टूबर से होने वाला है, जिसके लिए सारी तैयारियां जोरों शोरों से की जा रही हैं। स्टेडियम से लेकर खिलाड़ी तक सभी इस मेगाटूर्नामेंट के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रहे हैं। हालांकि इस बीच Team India के दिग्गज खिलाड़ी Rishabh Pant बकरी चराने वाले बन गए हैं। दरअसल, इस टूर्नामेंट से पहले ऋषभ पंत एक नए अवतार में नजर आए हैं, जिसे देख फैंस खुद भी हैरान हो गए हैं।

बकरी चराने वाले के अवतार में नजर आए Rishabh Pant

आपको बता दें कि हाल ही में BCCI ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी Rishabh Pant हाथ में लाठी, गले में गमछा लिए कई सारी बकरियों को चराते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और फैंस पंत के इस अवतार को देखकर हैरान नजर आ रहे हैं।

Dream 11 के विज्ञापन के लिए पंत ने धारण किया ये अवतार

बता दें कि पंत ने ये अवतार Dream 11 के विज्ञापन के लिए लिया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि ऋषभ पंत कई सारी बकरियों को लेकर बीच सड़क पर चराते नजर आ रहे हैं, तभी वहां भारतीय क्रिकेट टीम की बस आती है, जिसमें से Shubman Gill और Ishan Kishan बाहर आते हैं और पंत से पूछते हैं कि बस यहां क्यों रोक दिया, प्रैक्टिस ग्राउंड तो अभी 15 KM दूर है ना।

इसके बाद पंत उनसे कहते हैं कि वर्ल्ड कप है भाई लोग, दौड़ के जाओ, थोड़ा एक्सट्रा वॉर्म अप हो जाएगा। GOAT बनना है कि नहीं। इसके बाद इशान किशन बकरी का सोचते हुए उनसे कहते हैं – गोट, तभी गिल उन्हें बताते हैं कि  ‘GOAT’ का मतलब ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम। इसके बाद दोनों ही सड़क पर दौड़ने लग जाते हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस इसपर खूब मजे ले रहे हैं।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...