क्रिकेट के बाद अब चुनावी मैदान में उतरने को तैयार हैं Shakib Al Hasan, अब राजनीति में भी बिखेरेंगे गिल्लियां

Pranjal Srivastava
Published On:
Shakib Al Hasan

Bangladesh Team के हालिया कप्तान Shakib Al Hasan एक बेहतरीन बल्लेबाज होने के साथ-साथ एक उम्दा गेंदबाज भी हैं। उनकी गिनती दुनिया के सबसे बेस्ट ऑलराउंडर्स की लिस्ट में की जाती है। उन्होंने अपने खेल के दम पर बल्ले और गेंद दोनों से ही कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए हैं।

यहां तक कि ये भी कहा जा सकता है कि शाकिब बांग्लादेश के इतिहास के सबसे बेस्ट खिलाड़ियों में से भी एक हैं। हालांकि अब क्रिकेट मैदान पर बड़े-बड़े बल्लेबाजों और गेंदबाजों के पसीने निकालने के बाद अब शाकिब राजनीति में भी अपना सिक्का आजमाने जा रहे हैं। इस खबर ने बांग्लादेश के कई नेताओं के होश उड़ा दिए हैं।

राजनीति में आने के लिए तैयार हैं Shakib Al Hasan

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन बहुत जल्द अपने देश के लिए 12वें संसदीय चुनाव लड़ने वाले हैं। शाकिब अपने होमटाउन मगुरा वन से ही संसदीय चुनाव लड़ने वाले हैं। गौरतलब है कि शाकिब के इस फैसले से वहां के कई नेताओं के दिल में हार का खौफ मंडराने लगा होगा, क्योंकि शाकिब के फैंस की कमी नहीं है और अगर वो अपने होमटाउन से खड़े होते हैं तो उनकी जीत लगभग तय है।

विश्व कप के दौरान विवादों में फंसे थे Shakib Al Hasan

आपको बता दें कि विश्व कप 2023 में बांग्लादेश का प्रदर्शन कुछ खास अच्छा नहीं रहा था। वहीं इस बीच शाकिब अल हसन श्रीलंका के खिलाफ मैच के दौरान विवादों में भी फंस गए थे। दरअसल, शाकिब ने एक मैच के दौरान श्रीलंकाई खिलाड़ी Angelo Mathews को टाइम आउट करार दिया था, जिसके कारण उनकी खूब आलोचना की गई थी। इसके बाद शाकिब को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया था। फैंस का कहना था कि शाकिब ने क्रिकेट को बदनाम किया है। 

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

Rahul Dravid
|

Rahul Dravid : विराट-पोंटिंग नहीं, इस कप्तान को द्रविड़ ने बताया अपना बेस्ट; धोनी ने जीती बाजी

Rahul Dravid – इंटरनेशनल क्रिकेट के महान कप्तानों की बात हो तो क्लाइव लॉयड, कपिल देव, इमरान खान, रिकी पोंटिंग, एमएस धोनी, विराट कोहली ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : बाबर आजम ने रचा इतिहास, WTC में 2000 रन बनाने वाले चौथे कप्तान बने

PAK vs ENG – इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तान के कप्तान ...

IND vs AFG T20
|

IND vs AFG T20 : ईशान किशन को नेट्स में लगी चोट, अफगानिस्तान सीरीज से पहले बढ़ी टीम इंडिया की चिंता

IND vs AFG T20 – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है। भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ...

PCB
|

PAK vs SL : श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया, भारत से होगा एशिया कप फाइनल

PAK vs SL – महिला एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह ...

PCB
|

PCB : पाकिस्तान की बल्लेबाजी पर भड़के वसीम अकरम, PCB को लगाई फटकार

PCB – इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही है। मुश्किल इंग्लिश परिस्थितियों में पाकिस्तानी बल्लेबाज लगातार संघर्ष करते नजर आए। ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : रजाउल्लाह ने डेब्यू टेस्ट में जड़े 9 छक्के, 18 साल पुराना टिम साउदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया बराबर

PAK vs ENG – इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट में पाकिस्तान ने शानदार पलटवार किया ...