“कोहली को अभी…”, Virat Kohli के संन्यास को लेकर खुद Sachin Tendulkar ने दिया जवाब

Ankit Singh
Published On:
Virat Kohli

विश्व कप 2023 में भारतीय टीम की हार के बाद से ही Team India के कप्तान Rohit Sharma और Virat Kohli की जमकर आलोचना की जा रही है। जहां कुछ फैंस पूरे टूर्नामेंट उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उनकी तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं कुछ अन्य फैंस ऐसे भी हैं, जो कह रहे हैं कि दोनों को संन्यास ले लेना चाहिए।

साथ ही दोनों की उम्र भी काफी हो गई है, जिसकी वजह से ये दोनों के ही संन्यास की चर्चा काफी तेज हो गई है और सवाल उठने लगे हैं कि विराट कोहली को अब और क्रिकेट खेलना चाहिए या नहीं? ऐसे में अब क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले टीम इंडिया के स्टार दिग्गज बल्लेबाज Sachin Tendulkar ने खुद ही इस सवाल का जवाब दे दिया है।

Virat Kohli को संन्यास लेना चाहिए या नहीं?

आपको बता दें कि हाल ही में जब एक इंटरव्यू के दौरान सचिन तेंदुलकर से विराट के संन्यास को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, कोहली को अभी और अधिक क्रिकेट खेलना चाहिए। सचिन ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि एक भारतीय द्वारा स्थापित किया गया रिकॉर्ड एक भारतीय के पास ही कायम है। 

बता दें कि इस सचिन का कहना है कि, मैं बहुत खुश हूं कि कोहली ऐसा करने में सफल रहा। मुझे यकीन है कि यह यात्रा रुकी नहीं है। उसके अंदर बहुत सारा क्रिकेट बाकी है, बहुत सारे रन बाकी हैं। विराट के अंदर रनों की भूख है। मैंने हमेशा कहा है कि रिकॉर्ड भारत का है और यह भारत के पास ही रहेगा। सचिन ने आगे कहा कि कोहली को अभी और अधिक क्रिकेट खेलना चाहिए। वह अभी भारतीय क्रिकेट को बहुत कुछ देने में सक्षम हैं।

Virat Kohi ने तोड़ा है Sachin Tendulkar का महारिकॉर्ड

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विराट कोहली ने विश्व कप 2023 के दौरान ही सचिन के महारिकॉर्ड को ध्व्सत किया है। इस टूर्नामेंट ने विराट कोहली ने अपना 50वां वनडे सेंचुरी जड़कर सचिन तेंदुलकर का वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक शतकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया था।

बता दें कि विश्व कप 2023 के दौरान विराट कोहली का प्रदर्शन काफी सराहनीय रहा था। उन्होंने इस दौरान 3 शतकीय पारियां भी खेली थी। ऐसे में सचिन ने अपने महारिकॉर्ड के टूटने पर और साथ ही विश्व कप के दौरान शानदार प्रदर्शन के लिए विराट की तारीफ की है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

Rahul Dravid
|

Rahul Dravid : विराट-पोंटिंग नहीं, इस कप्तान को द्रविड़ ने बताया अपना बेस्ट; धोनी ने जीती बाजी

Rahul Dravid – इंटरनेशनल क्रिकेट के महान कप्तानों की बात हो तो क्लाइव लॉयड, कपिल देव, इमरान खान, रिकी पोंटिंग, एमएस धोनी, विराट कोहली ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : बाबर आजम ने रचा इतिहास, WTC में 2000 रन बनाने वाले चौथे कप्तान बने

PAK vs ENG – इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तान के कप्तान ...

IND vs AFG T20
|

IND vs AFG T20 : ईशान किशन को नेट्स में लगी चोट, अफगानिस्तान सीरीज से पहले बढ़ी टीम इंडिया की चिंता

IND vs AFG T20 – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है। भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ...

PCB
|

PAK vs SL : श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया, भारत से होगा एशिया कप फाइनल

PAK vs SL – महिला एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह ...

PCB
|

PCB : पाकिस्तान की बल्लेबाजी पर भड़के वसीम अकरम, PCB को लगाई फटकार

PCB – इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही है। मुश्किल इंग्लिश परिस्थितियों में पाकिस्तानी बल्लेबाज लगातार संघर्ष करते नजर आए। ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : रजाउल्लाह ने डेब्यू टेस्ट में जड़े 9 छक्के, 18 साल पुराना टिम साउदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया बराबर

PAK vs ENG – इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट में पाकिस्तान ने शानदार पलटवार किया ...