PAK vs PMXI: शान मसूद ने अभ्यास मैच में ही दे दी कंगारूओं को चेतावनी, दोहरा शतक जड़ किया कमाल

Ankit Singh
Published On:
PAK vs PMXI

Pakistan Team को 14 दिसंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है, जिसके लिए पाक टीम कंगारूओं की सरजमीं पर पहुंच भी चुकी है। वहां पहुंचकर नवनियुक्त कप्तान Shan Masood की अगुवाई वाली टेस्ट टीम ने अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में ऑस्ट्रेलियाई पिच की अच्छी समझ के लिए ग्रीन टीम आज यानी 6 दिसंबर से Prime Minister’s XI के साथ 4 दिनों का अभ्यास मैच खेल रही है।

इस प्रैक्टिस मैच के शुरुआती दिन से ही पाक टीम के नवनियुक्त कप्तान Shan Masood ने अपने इरादे साफ कर दिए। दरअसल, शान मसूद इस अभ्यास के पहले दिन से ही जबरदस्त लय में नजर आए और  उन्होंने पहले दिन ही शतकीय पारी खेली। हालांकि इतना ही काफी नहीं हुआ, तो उन्होंने दूसरे ही दिन अपनी इस पारी को दोहरे शतक में तबदील कर दिया।

Shan Masood ने अभ्यास मैच में जड़ा दोहरा शतक

बता दें कि शान मसूद को हाल ही में पाकिस्तान टीम की कप्तानी सौंपी गई है। उनकी कप्तानी में ये पाक टीम का पहला मुकाबला है और इस दौरान मुकबाले के दूसरे ही दिन शान मसूद ने दोहरा शतक जड़ दिया है। दरअसल, इस मैच में मसूद ने 298 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 201 रनों की पारी खेली है, जिसमें 14 चौके और 1 छक्का भी शामिल है। उन्होंने अकेले ही अपनी पारी के बदौलत पाक टीम को 9 विकेट के नुकसान पर 391 रनों तक पहुंचा दिया और फिर पारी घोषित कर दी।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 टेस्ट मैच खेलेगी पाकिस्तान

बता दें कि पाकिस्तान टीम को इस दौरे पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 टेस्ट मैच खेलने हैं, जिसमें पहला मुकाबला 14 से 17 दिसंबर के बीच पर्थ में खेला जाएगा। वहीं इसके बाद दूसरा टेस्ट मैच 26 से 30 दिसंबर के बीच मेलबर्न में, जबकि तीसरा टेस्ट मैच 3 से 6 जनवरी के बीच सिडनी में खेला जाना है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-2025 के मद्देनजर ये सीरीज दोनों टीमों के लिए काफी अहम साबित होने वाली है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Ankit Singh

Ankit Singh

Ankit Singh hails from Bihar but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media And Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also with South Block Digital Channel. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, Cricket, dharam, business and other beats too.Thanks for giving me this opportunity. i am obliged and work with fullest of my ability to bring success to your organisation.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...