IND vs AFG: अगले हफ्ते हो सकता है अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान, किसे मिलेगी कप्तानी?

Pranjal Srivastava
Updated On:
IND vs AFG

भारतीय टीम फिलहाल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रही है। टी20 सीरीज 1-1 से बराबर और फिर वनडे सीरीज को 2-1 से कब्जाने के बाद अब ब्लू टीम टेस्ट सीरीज पर भी अपना कब्जा जमाने के लिए अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में लड़ाई लड़ रही है। भारतीय टीम का अफ्रीका दौरा 7 जनवरी को समाप्त होना है, जिसके बाद भारत लौटकर टीम इंडिया को अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है।

कहा जा रहा है कि इस सीरीज के लिए टीम का ऐलान BCCI अगले सप्ताह में कर सकती है। इतना ही नहीं इस दौरान इस सीरीज के लिए कप्तान के नाम को लेकर पेंच अबतक फंसा हुआ है। गौरतलब है कि फिलहाल टी20 के लिए भारतीय टीम की कप्तानी Suryakumar Yadav संभाल रहे थे। हालांकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी टी20 मुकाबले में वो चोटिल हो गए थे। ऐसे में अब उनके खेलने की संभावना बेहद कम है। 

वहीं दूसरी तरफ हार्दिक पांड्या वनडे विश्व कप 2023 के दौरान बांग्लादेश के खिलाफ मैच में चोटिल हो गए थे, जिसके बाद से ही वो टीम से बाहर चल रहे हैं और ये भी साफ है कि वो अफगानिस्तान दौरे तक रिकवर नहीं कर पाएंगे। ऐसे में हार्दिक का नाम भी कप्तानी के लिए नहीं लिया जा सकता है। ऐसे में अब बड़ा सवाल है कि आखिर अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी कौन संभालेगा?

Rohit Sharma को मिल सकती है टीम इंडिया की कप्तानी!

सूर्या कुमार और हार्दिक के बाद अब अगला नाम जो टी20 में कप्तानी के लिए सामने आ सकता है, वो है रोहित शर्मा का। सूर्या और हार्दिक के चोटिल होने के बाद अब एक बार फिर से टी20 इंटरनेशनल में रोहित शर्मा की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पता भी लगा है कि BCCI ने इस सीरीज के लिए कप्तानी को लेकर रोहित से लंबी बातचीत की है। हालांकि उन्होंने ये प्रस्ताव स्वीकार किया है या नहीं। इसको लेकर कोई ऑफिशियल सूचना सामने नहीं आई है।

वहीं खास बात यह है कि रोहित शर्मा ने लंबे समय से टी20 इंटरनेशनल में शिरकत नहीं की है। दरअसल, रोहित ने पिछले एक साल से कोई टी20 इंटरनेशनल मुकाबला नहीं खेला है। उन्हें आखिरी बार टी20 विश्व कप में टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए देखा गया था। ऐसे में ये चयनकर्ताओं पर निर्भर करेगा कि वो रोहित को टीम की कप्तानी देंगे या नहीं।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...