SA vs IND 1st Test: दूसरी पारी में भी फ्लॉप रहे हिटमैन, रबाड़ा ने 7वीं बार बनाया शिकार

Pranjal Srivastava
Published On:
SA vs IND 1st Test

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार 26 दिसंबर से सेंचुरियन के सुपर सपोर्ट पार्क में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में दोनों टीमें पहली पारियां खेल चुकी हैं और अब भारतीय टीम दूसरी पारी खेल रही है। हालांकि एक बार फिर कप्तान रोहित शर्मा फ्लॉप साबित हुए हैं और सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं।

खास बात तो यह है कि जहां पहली पारी में रोहित ने कम से कम 5 रन बनाए थे, तो दूसरी पारी में वो बिना खाता खोले ही रवाना हो गए और दोनों ही पारियों ने Kangiso Rabada ने ही रोहित को अपना शिकार बनाया है। रोहित रबाड़ा के सामने बार-बार एक ही गलती दोहराकर आउट हो रहे हैं, जिसे लेकर फैंस भी उनपर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

एक बार फिर रबाड़ा का शिकार बने Rohit Sharma

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब रबाड़ा के सामने रोहित फीके पड़े हो, बल्कि ये मिलाकर अफ्रीका तेज गेंदबाज ने 8 मैचों में कुल 7 बार रोहित को अपना शिकार बना लिया है। इस विकेट के साथ अब रबाड़ा रोहित शर्मा को इंटरनेशनल क्रिकेट में रबाड़ा सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले गेंदबाज बन गए हैं। दरअसल, रबाड़ा ने इंटरनेशनल करियर में रोहित शर्मा को कुल 14 बार आउट किया है।

1 महीने बाद की है मैदान पर वापसी

गौरतलब है कि रोहित शर्मा ने लगभग 1 महीने के बाद मैदान पर वापसी की है। वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल मुकाबले में हार के बाद रोहित ने क्रिकेट से दूरी बना ली थी। भले ही वनडे विश्व कप में रोहित ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। हालांकि 1 महीने बाद टेस्ट क्रिकेट में रोहित पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुए हैं।

सेंचुरियन में साउथ अफ्रीका की स्थिति मजबूत

मैच की बात करें अगर तो पहली पारी में भारतीय टीम ने 245 रन बनाए थे, जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 408 रन बना दिए। इस दौरान दक्षिण अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर ने सबसे ज्यादा 185 रनों की पारी खेली। एल्गर के अलावा मार्को जानसेन ने 84 और डेविड बेडिंगहम ने 56 रन बनाए। ऐसे में फिलहाल साउथ अफ्रीका का पलड़ा इस मैच में भारी लग रहा है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...