“विदेशी टीमें BCCI से अपना फायदा निकालने में लगी हैं…”, विदेशी टीमों पर भड़के Sunil Gavaskar

Pranjal Srivastava
Published On:
BCCI

अफ्रीका दौरे पर प्रोटियाज और भारत के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुई। इस सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन दूसरे मुकाबले में 7 विकेट की जीत के साथ भारतीय टीम ने हिसाब बराबर कर लिया। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने केपटाउन मेें ऐतिहासिक जीत हासिल की।

हालांकि इसके बावजूद इस सीरीज की समाप्ति के बाद कई भारतीय दिग्गजों ने इस दौरे को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। दरअसल, इस सीरीज के 1-1 से बराबरी के बाद Sunil Gavaskar से लेकर Irfan Pathan तक ने विदेशी टीमों की जमकर लताड़ लगाई है। इतना ही नहीं बल्कि सुनील गावस्कर ने तो विदेशी टीमों पर आरोप लगाते हुए ये तक कह दिया है कि विदेशी टीमें BCCI से अपना फायदा निकालने में लगी हैं।

Sunil Gavaskar ने खड़े किए कई सवाल

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अफ्रीकी सरजमीं पर भले ही भारतीय टीम ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की हो, लेकिन गावस्कर का मानना है कि यदि यह सीरीज 2 मैचों की होती, तो भारतीय टीम इसमें जीत हासिल कर सकती थी।

दरअसल, सुनील गावस्कर ने कहा कि, “अभी भारत के पास खेलने के लिए एक मैच और होता, तो यह सीरीज भारत के नाम होता। पहले मुकाबले में मिली हार के बाद भारत ने दूसरे मैच में जबरदस्त वापसी की है। ऐसे में अगर यह टेस्ट सीरीज 3 मैचों का होता, तो यह भारत के नाम हो सकता था, जो कि ड्रॉ पर खत्म हो रहा है।”

सुनील गावस्कर का कहना है कि, “भारत को किसी भी देश के साथ सिर्फ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज नहीं खेलनी चाहिए। हम जहां भी खेलने जाते हैं, हमें वहां के माहौल में ढलने का मौका नहीं दिया जा रहा है।”

इसके साथ ही गावस्कर ने कहा है कि, “भारतीय टीम को पहला मैच पिच को समझने में ही गंवाना पड़ गया। इसके बाद दूसरे मुकाबले में टीम ने वापसी की लेकिन सीरीज दो मैचों का ही था। यह भी एक कारण है कि भारत क्यों अभी तक साउथ अफ्रीका में एक भी टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई है”

सुनील गावस्कर ने इस दौरान विदेशी टीमों पर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि, “इंडिया को कभी भी प्रैक्टिस मैच या फिर अधिक मैचों की सीरीज नहीं दी जाती है। विदेशी टीम चाहती है कि भारत उसके देश खेलने आए, क्योंकि उन्हें इससे काफी फायदा मिलता है। सभी टीम बीसीसीआई से सिर्फ अपना फायदा निकालने में लगी है।”

BCCI को रखनी चाहिए ये शर्त- सुनील गावस्कर

वहीं सुनील गावस्कर ने इसके आगे BCCI को इस धोखे से बचने के लिए एक सुझाव भी दिया है। दरअसल, उन्होंने कहा है कि, “अब से भारत को किसी भी देश के साथ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज नहीं खेलना चाहिए। बीसीसीआई को किसी भी क्रिकेट बोर्ड के सामने ये शर्त रखनी चाहिए कि हमें सीरीज के लिए 2 से अधिक मैच दिए जाए, या तो अपने क्वालिटी खिलाड़ियों के साथ प्रैक्टिस मैच दिए जाए। साउथ अफ्रीका के खिलाफ न तो प्रैक्टिस मैच दिया गया और ना ही 2 से अधिक मैचों की सीरीज हुई, यह सरासर गलत है।”

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

ICC Test
|

ICC Test : मिचेल स्टार्क ने जसप्रीत बुमराह से छीना नंबर-1 का ताज, ऋषभ पंत की टॉप-10 में एंट्री

ICC Test – इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार को पुरुष टेस्ट खिलाड़ियों की ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। सबसे बड़ा बदलाव गेंदबाजों ...

Jadeja DRS
|

Jadeja DRS : रविंद्र जडेजा के DRS कॉल पर उठे सवाल, 22 रिव्यू में थर्ड अंपायर ने एक बार भी नहीं बदला फैसला

Jadeja DRS – रविंद्र जडेजा टेस्ट क्रिकेट में अपनी सटीक गेंदबाजी और शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। लेकिन DRS को लेकर ...

Jaiswal
|

Jaiswal : पुजारा और सबा करीम ने लगाई फटकार, बोले- क्रिकेट में ऐसी हरकत की जरूरत नहीं

Jaiswal – भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो टेस्ट के पहले दिन यशस्वी जायसवाल और श्रीलंकाई तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो के बीच मैदान पर ...

Ishan Kishan
|

Ishan Kishan : ईशान किशन की टेस्ट टीम में वापसी पर नजर, बोले- ‘शत प्रतिशत, मुझे रेड-बॉल क्रिकेट पसंद है’

Ishan Kishan – स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन एक बार फिर भारतीय टेस्ट टीम में वापसी का सपना देख रहे हैं। वनडे और टी20 इंटरनेशनल ...

Vaibhav
|

Vaibhav : राहुल द्रविड़ ने बताया टेस्ट टीम में एंट्री का रास्ता, लेकिन शेड्यूल बन सकता है बड़ी रुकावट

Vaibhav – युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने बेहद कम उम्र में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत में अलग पहचान बना ली है। आईपीएल ...

IND vs SL
|

IND vs SL : सोनल दिनुषा ने दिग्गजों को पछाड़ा, भारत के खिलाफ दो शतक लगाने वाले पहले श्रीलंकाई बने

IND vs SL – भारत के खिलाफ कोलंबो टेस्ट में श्रीलंका के लोअर मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सोनल दिनुषा ने शानदार शतक लगाकर इतिहास रच ...