NZ vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में विलियमसन से हुई बड़ी गलती, 12 साल के करियर में पहली बार हुए रन आउट

Pranjal Srivastava
Published On:
NZ vs AUS

न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज हो चुका है, जिसमें इस सीरीज का पहला टेस्ट मुकाबला 29 फरवरी से वेलिंगटन में खेल जा रहा है। इस मुकाबले की पहली पारी में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने काफी शानदार प्रदर्शन किया। पहले तो कंगारू टीम ने बल्लेबाजी में अपना दम दिखाया। वहीं उसके बाद गेंदबाजी में भी कंगारूओं का ही पलड़ा भारी रहा।

वहीं इस मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान Kane Williamson चर्चा का केंद्र बन गए, क्योंकि इस मैच में उनसे एक भारी गलती हो गई। दरअसल, विलियमसन अपने 12 साल के क्रिकेट करियर में एक बार भी रन आउट नहीं हुए थे, लेकिन इस मैच में उन्होंने बड़ी गलती करदी और 12 सालों में पहली बार रन आउट हुए। ऐसे में उनकी इस गलती का खामियाजा शायद पूरी टीम का उठाना पड़ा सकता है।

टेस्ट में पहली बार रन आउट हुए Kane Williamson

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस पहले टेस्ट मैच में केन विलियमसन अपना खाता तक नहीं खोल पाए। बता दें कि चौथे ओवर की पांचवीं गेंद पर विलियमसन ऑस्ट्रेलिया तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क का सामना कर रहे थे। इस दौरान स्टार्क की गेंद को सीधे बल्ले से खेलकर उन्होंने 1 रन की मांग की और तेजी से दौड़े। हालांकि नॉन स्ट्राइकर एंड पर विल यंग अपनी जगह से निकले ही नहीं और थोड़ी देरी से दौड़े।

ऐसे में तेज रफ्तार से दौड़ने के प्रयास में केन विलियमसन अपने ही साथी खिलाड़ी विल यंग से टकरा गए और क्रीज पर समय पर नहीं पहुंच पाए। इस दौरान मार्नस लाबुशेन गेंद को जल्दी से उठाकर केन विलियम्सन के छोर पर सीधा विकेट पर मार दिया और वो रन आउट हो गए।

पहली पारी में कंगारूओं ने किया शानदार प्रदर्शन

आपको बता दें कि इस मुकाबले की पहली पारी से ही कंगारुओं ने मैच पर अपनी पकड़ बनानी शुरू कर दी थी। ऑस्ट्रेलिया ने वेलिंगटन में पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 383 रन बनाए। इसमें कंगारु टीम की तरफ से 174 रनों की पारी अकेले Cameron Green ने ही खेली। ग्रीन ने इस पारी में 275 गेंदों का सामना किया, जिसमें उनके बल्ले से 23 चौके और 5 छक्के निकले।

वहीं इसके जवाब में पहली पारी में कीवी टीम महज 179 रनों पर ही ढेर हो गई। इस दौरान न्यूजीलैंड की तरफ से सबसे ज्यादा रन Glenn Phillips ने बनाए। उन्होंने 70 गेंदों में 13 चौकों की मदद से 71 रन बनाए। वहीं ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पहला पारी में Lyon 4 विकेट के साथ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बनें।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

ICC Test
|

ICC Test : मिचेल स्टार्क ने जसप्रीत बुमराह से छीना नंबर-1 का ताज, ऋषभ पंत की टॉप-10 में एंट्री

ICC Test – इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार को पुरुष टेस्ट खिलाड़ियों की ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। सबसे बड़ा बदलाव गेंदबाजों ...

Jadeja DRS
|

Jadeja DRS : रविंद्र जडेजा के DRS कॉल पर उठे सवाल, 22 रिव्यू में थर्ड अंपायर ने एक बार भी नहीं बदला फैसला

Jadeja DRS – रविंद्र जडेजा टेस्ट क्रिकेट में अपनी सटीक गेंदबाजी और शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। लेकिन DRS को लेकर ...

Jaiswal
|

Jaiswal : पुजारा और सबा करीम ने लगाई फटकार, बोले- क्रिकेट में ऐसी हरकत की जरूरत नहीं

Jaiswal – भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो टेस्ट के पहले दिन यशस्वी जायसवाल और श्रीलंकाई तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो के बीच मैदान पर ...

Ishan Kishan
|

Ishan Kishan : ईशान किशन की टेस्ट टीम में वापसी पर नजर, बोले- ‘शत प्रतिशत, मुझे रेड-बॉल क्रिकेट पसंद है’

Ishan Kishan – स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन एक बार फिर भारतीय टेस्ट टीम में वापसी का सपना देख रहे हैं। वनडे और टी20 इंटरनेशनल ...

Vaibhav
|

Vaibhav : राहुल द्रविड़ ने बताया टेस्ट टीम में एंट्री का रास्ता, लेकिन शेड्यूल बन सकता है बड़ी रुकावट

Vaibhav – युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने बेहद कम उम्र में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत में अलग पहचान बना ली है। आईपीएल ...

IND vs SL
|

IND vs SL : सोनल दिनुषा ने दिग्गजों को पछाड़ा, भारत के खिलाफ दो शतक लगाने वाले पहले श्रीलंकाई बने

IND vs SL – भारत के खिलाफ कोलंबो टेस्ट में श्रीलंका के लोअर मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सोनल दिनुषा ने शानदार शतक लगाकर इतिहास रच ...