GGW vs RCBW Playing 11: दिल्ली में अपनी पहली जीत की तलाश में बेंगलुरू के खिलाफ उतरेगी गुजरात जायंट्स, जानें दोनों टीमों के संभावित प्लेइंग 11

Pranjal Srivastava
Published On:
GGW vs RCBW Playing 11

Women’s Premier League 2024 में आज  बुधवार यानी 6 मार्च को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच मुकाबला खेला जाना है। टूर्नामेंट का ये 13वां मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है, क्योंकि दोनों ही टीमें इस मैच में जीत के इरादे से ही उतरेंगी। ऐसे में आइए जान लेते हैं कि इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें किस प्लेइंग 11 के साथ मैदान पर उतर सकती हैं।

GGW vs RCBW Playing 11: इन खिलाड़ियों को टीम में मिल सकती है एंट्री

गौरतलब है कि गुजरात जायंट्स ने इस टूर्नामेंट में अबतक अपने सभी मुकाबले हारे हैं। ऐसे में आज के इस मुकाबले में गुजरात की टीम में बदलाव देखने की संभावना है। गुजरात की 2 स्टार खिलाड़ी स्नेह राणा और जसलीन कौर ने अपना पिछला मुकाबला चोट के कारण मिस कर दिया था।

वहीं इसके साथ ही दयालन हेमलता को भी आखिरी मैच में कैच पकड़ने के दौरान सिर पर चोट लग गई थी, जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था। ऐसे में फिलहाल ये तीनों खिलाड़ी वापसी कर पाएंगे या नहीं इसपर सस्पेंस बरकरार है।

वहीं बात करें अगर RCBW की तो आखिरी मुकाबले में टीम ने अपनी बैटिंग लाइनअप में बदलाव करते हुए S Meghna को ओपनिंग के लिए उतारा था, जो काफी अच्छा फैसला साबित हुआ और टीम को जीत भी मिली। ऐसे में बेंगलुरू अपने इस प्लेइंग 11 के साथ ही एक और जीत अपने नाम दर्ज करना चाहेगी। हालांकि चोट के कारण अपने आखिरी मैच मिस करने वाली श्रेयंका पाटिल वापसी कर पाएंगी या नहीं। इसकी जानकारी अबतक नहीं मिली है।

गुजरात जायंट्स की संभावित प्लेइंग 11

बेथ मूनी, लौरा वोल्वार्ड्ट, फोबे लिचफील्ड, वेदा कृष्णमूर्ति, ऐश गार्डनर, दयालन हेमलता, कैथरीन ब्राइस, तनुजा कंवर, स्नेह राणा, मन्नत कश्यप, मेघना सिंह

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की संभावित प्लेइंग 11

स्मृति मंधाना, एस मेघना, एलिसे पेरी, ऋचा घोष, सोफी डिवाइन, सोफी मोलिनेक्स, जॉर्जिया वेयरहैम, सिमरन बहादुर, श्रेयंका पाटिल, एस आशा, रेणुका ठाकुर

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

Rahul Dravid
|

Rahul Dravid : विराट-पोंटिंग नहीं, इस कप्तान को द्रविड़ ने बताया अपना बेस्ट; धोनी ने जीती बाजी

Rahul Dravid – इंटरनेशनल क्रिकेट के महान कप्तानों की बात हो तो क्लाइव लॉयड, कपिल देव, इमरान खान, रिकी पोंटिंग, एमएस धोनी, विराट कोहली ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : बाबर आजम ने रचा इतिहास, WTC में 2000 रन बनाने वाले चौथे कप्तान बने

PAK vs ENG – इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तान के कप्तान ...

IND vs AFG T20
|

IND vs AFG T20 : ईशान किशन को नेट्स में लगी चोट, अफगानिस्तान सीरीज से पहले बढ़ी टीम इंडिया की चिंता

IND vs AFG T20 – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है। भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ...

PCB
|

PAK vs SL : श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया, भारत से होगा एशिया कप फाइनल

PAK vs SL – महिला एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह ...

PCB
|

PCB : पाकिस्तान की बल्लेबाजी पर भड़के वसीम अकरम, PCB को लगाई फटकार

PCB – इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही है। मुश्किल इंग्लिश परिस्थितियों में पाकिस्तानी बल्लेबाज लगातार संघर्ष करते नजर आए। ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : रजाउल्लाह ने डेब्यू टेस्ट में जड़े 9 छक्के, 18 साल पुराना टिम साउदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया बराबर

PAK vs ENG – इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट में पाकिस्तान ने शानदार पलटवार किया ...