आखिर कब संन्यास लेंगे Rohit Sharma? हिटमैन ने खुद ही उठा दिया इस राज से पर्दा

Pranjal Srivastava
Published On:
Rohit Sharma

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान Rohit Sharma की अगुवाई ने भारतीय टीम ने पहले तो वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अपना परचम लहराया। गौरतलब है कि टीम इंडिया ने उस मेगाटूर्नामेंट में लगातार 10 जीत हासिल की थी। हालांकि फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हारकर टीम इंडिया को निराशा का सामना करना पड़ा था। इस हार के बाद रोहित शर्मा को बड़ा झटका लगा था और काफी समय के लिए मैदान से दूर चले गए थे।

इस दौरान रोहित के रिटायरमेंट प्लान को लेकर चर्चा होनी शुरू हो गई थी। सभी को लग रहा था कि इस हार के बाद अब रोहित दोबारा मैदान पर वापसी नहीं करेंगे। हालांकि उन्होंने साउथ अफ्रीका दौरे पर एक बार फिर टीम इंडिया की अगुवाई की और सीरीज ड्रॉ करवाया। वहींं अब रोहित की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने इंग्लिश टीम को टेस्ट सीरीज में 4-1 से हराकर वापस घर भेज दिया है।

ऐसे में अब इस भव्य जीत के बाद कप्तान रोहित ने खुद ही दर्शकों की अटकलों का जवाब दे दिया है। दरअसल, इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज जीतने के बाद रोहित शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए खुद ही बता दिया है कि वो कब संन्यास लेने वाले हैं?

कब संन्यास लेंगे Rohit Sharma?

आपको बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट मुकाबले में शानदार जीत के बाद रोहित ने अपने रिटायरमेंट के सवाल पर चुप्पी तोड़ी है। हिटमैन ने जीत के बाद जियो सिनेमा से बात करते हुए बताया है कि आखिरकार वो कब संन्यास लेने की प्लानिंग कर रहे हैं। रोहित के इस स्टेटमेंट के दौरान उनके साथ टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज स्टार गेंदाबज जहीर खान भी मौजूद थे।

रोहित ने इस दौरान कहा कि, ‘जब एक दिन मैं सोकर उठा और मुझे खुद में लगेगा कि मैं अब ठीक नहीं हूं खेलने के लिए। उस दिन मैं क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लूंगा। लेकिन मुझे लगता है कि मैंने पिछले दो-तीन सालों में अपने खेल को सुधारा है।’ गौरतलब है कि रोहित शर्मा ने साउथ अफ्रीका दौरे से लेकर अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 में शतक लगाया और फिर अब इंग्लैंड के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन किया है। ऐसे में उनके इस बयान से जाहिर हैं रोहित फिलहाल तो अपने रिटायरमेंट के बारे में सोच नहीं रहे हैं।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

Duleep Trophy 2026
|

Duleep Trophy 2026 : 14 साल बाद फाइनल में पहुंचा East Zone, मुकेश-शमी के कहर के बीच वैभव सूर्यवंशी ने मचाया धमाल

Duleep Trophy 2026 – ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में धमाकेदार अंदाज में जगह बना ली है। मंगलवार को खेले गए ...

IND W vs HKC W
|

IND W vs HKC W : स्मृति मंधाना के तूफानी शतक के बाद गेंदबाजों का कहर, भारत ने हांगकांग को 137 रन से रौंदा

IND W vs HKC W – महिला एशिया कप 2026 के सातवें मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने हांगकांग को एकतरफा अंदाज में ...

Asia Cup 2026
|

Asia Cup 2026 : स्मृति के तूफान के बाद गेंदबाजों का कहर, भारत ने हॉन्ग कॉन्ग को 137 रन से रौंदा

Asia Cup 2026 – भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने गुरुवार, 3 सितंबर 2026 को हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ अपनी ...

Smriti Mandhana Record
|

Smriti Mandhana Record : सचिन तेंदुलकर के क्लब में पहुंचीं स्मृति मंधाना, 124 रन की पारी से बनाए दो वर्ल्ड रिकॉर्ड

Smriti Mandhana Record – भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 3 सितंबर 2026 की रात ऐसा इतिहास रच दिया, जिसका सपना ...

CPL
|

CPL : 39 गेंदों में शतक ठोककर Dasun Shanaka ने रचा इतिहास, Russell समेत इन दिग्गजों का रिकॉर्ड तोड़ा

CPL – कैरेबियन प्रीमियर लीग यानी CPL के इतिहास में पहली बार किसी बल्लेबाज ने 40 से कम गेंदों में शतक जड़ दिया है। ...

BCCI
|

BCCI : बड़ी बैठक से Ajit Agarkar रहे गायब, बढ़ी हलचल; क्या Chief Selector को मिलेगा एक्सटेंशन?

BCCI – भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की 3 सितंबर को हुई हाई-लेवल मीटिंग में भारतीय क्रिकेट से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा ...