David Warner की पत्नी ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पर लगाए गंभीर आरोप, बोलीं – “बोर्ड उन्हें वहां नहीं चाहता था”

Pranjal Srivastava
Published On:
David Warner

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के शानदार बल्लेबाज डेविड वार्नर इन दिनों IPL 2024 के चलते भारत में आए हुए हैं। डेविड दिल्ली की टीम में अपनी बल्लेबाजी का कमाल दिखा रहें हैं। हालांकि उनके और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड के बीच का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। कुछ समय पहले ही वॉर्नर ने क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया। इस दौरान काफी बवाल भी हुआ था।

वहीं अब उनके आईपीएल के लिए भारत आने के बाद उनकी वाइफ कैंडिस ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पर उनके पति के साथ अलग व्यवहार करने का आरोप लगाया हैं। दरअसल, कैंडिस का कहना है कि प्रशासन वार्नर को तस्वीर में नहीं चाहता था क्योंकि ‘वह अलग हैं’ और ‘क्रिकेट खिलाड़ी के ढांचे में फिट नहीं बैठते’। इससे पहले भी कैंडिस वॉर्नर के सपोर्ट में खड़ी हो चुकी हैं, तो आइए जानते हैं उन्होंने वॉर्नर को लेकर क्या कहा है।

फिर गरमाया वॉर्नर और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड का विवाद

गौरतलब है कि David Warner के संन्यास के ऐलान के बाद से ही उन्हें और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को लेकर तमाम बातें सामने आ रही हैं। इस बीच अब वॉर्नर की पत्नी कैंडिस ने ये दावा किया है कि बहुत से लोगों ने उनके पति के साथ गलत किया। इस दौरान उन्होेंने इशारों-इशारों में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पर वॉर्नर के साथ नाइंसाफी करने के आरोप लगाए, लेकिन साफतौर पर किसी का नाम नहीं लिया।

Cricket Australia पर कैंडिस ने लगाए गंभीर आरोप

आपको बता दें कि कैंडिस ने कहा, “कभी-कभी 100 प्रतिशत। लेकिन यह सिर्फ उनके लिए नहीं है। देखिए मौजूदा कोचिंग स्टाफ बहुत शानदार है। उनकी तरह, कोचिंग की बहुत अलग शैली और वैसा ही सब कुछ।लेकिन उनके पूरे करियर के दौरान प्रशासन निश्चित रूप से, मूल रूप से उन्हें वहां नहीं चाहता था। क्योंकि वह अलग है, वह आम तौर पर क्रिकेट खिलाड़ी के ढांचे में फिट नहीं बैठता है। ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्होंने मुझे और डेविड को रास्ते में जला दिया है और ऐसा कई लोगों के साथ होता है, और मेरे लिए उनका व्यक्तिगत रूप से नाम लेना सही नहीं होगा, लेकिन वे लोग जानते हैं कि वे कौन हैं।”

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

Pant
|

Pant : चोट के बाद मैदान पर लौटते ही ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, गिलक्रिस्ट को पछाड़कर

Pant – भारतीय स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन एक बार फिर मैदान ...

Australia vs Bangladesh
|

Australia vs Bangladesh : दो दिन में खत्म हुआ टेस्ट, पिच पर नहीं बल्लेबाजों पर बरसे पैट कमिंस, लाबुशेन को भी दी नसीहत

Australia vs Bangladesh – ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला महज दो दिन के अंदर खत्म हो ...

WTC
|

WTC : पंत ने WTC में रचा इतिहास, जडेजा को पछाड़कर बने भारत के नंबर-1 बल्लेबाज

WTC – श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में ऋषभ पंत का बल्ला एक बार फिर जमकर बोला। मैच के ...

Yuzvendra Chahal
|

Yuzvendra Chahal : चहल ने किया ‘Gen Z’ वाला 6-7 सेलिब्रेशन, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Yuzvendra Chahal – भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल इन दिनों इंग्लैंड में प्रोफेशनल क्रिकेट खेल रहे हैं। वह नॉर्थम्पटनशायर के लिए वनडे क्रिकेट के ...

Rishabh Pant
|

Rishabh Pant : पंत के हाथ से फिसला इतिहास रचने का मौका, श्रीलंका में भारतीय विकेटकीपर के टेस्ट शतक का इंतजार बरकरार

Rishabh Pant – ऋषभ पंत के पास श्रीलंका की धरती पर इतिहास रचने का शानदार मौका था, लेकिन एक खराब शॉट ने उनके हाथ ...

Pant
|

Pant : पंत ने मार्क बाउचर को पछाड़ा, अब गिलक्रिस्ट-धोनी के खास रिकॉर्ड पर नजर

Pant – भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट की पहली पारी में ...