क्या ऋतुराज गायकवाड़ की स्लो शुरूआत बनेगी CSK के लिए खतरा? कोच Erik Simmons ने दिया जवाब

Pranjal Srivastava
Updated On:
CSK

IPL 2024 में अबतक कुल 22 मुकाबले खेले जा चुके हैं और हर बीतते मैच के साथ आईपीएल का क्रेज लोगों के सर चढ़कर बोलता जा रहा हैं। इस टूर्नामेंट में सभी टीमें शानदार फॉर्म में नजर आ रही हैं। इस बीच बीती रात CSK और KKR के बीच एक शानदार मैच खेला गया, जिसमें चेन्नई ने 7 विकटों से कोलकाता को हराकर जीत अपने नाम की। इस मैच में चेन्नई के गेंदबाजों ने सराहनीय प्रदर्शन किया।

वहीं इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज भी अच्छा खेले। इस मैच में चेन्नई की तरफ के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 57 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 68 रनों की सर्वाधिक पारी खेली। हालांकि धीमी शुरूआत के कारण उनकी बल्लेबाजी पर सवाल खड़े होने लगे। ऐसे में इस मैच से पहले CSK के गेंदबाजी के कोच एरिक सिमंस ने IPL के इस सीजन में टीम को धीमी शुरूआत देने पर कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का बचाव किया। 

बता दें कि ऋतुराज अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। हालांकि IPL 2024 में 5 बार चैंपियन टीम के कप्तान के रूप में कार्यभार संभालने के बाद उन्हें बल्ले से संघर्ष करते देखा जा रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर कोच ने गायकवाड़ की स्लो बल्लेबाजी को लेकर क्या कहा –

Eric Simmons ने गायकवाड़ को लेकर कही बड़ी बात

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Chennai Super Kings के गेंदबाजी कोच एरिक सिमंस ने केकेआर के खिलाफ मैच से पहले कहा कि, “अत्यधिक चिंता की कोई बात नहीं है। वह एक क्वालिटी क्रिकेटर है। चीजें उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहीं लेकिन यह उच्चस्तरीय क्रिकेट का नेचर है। आपको मैदान पर जाना होगा और कॉन्फिडेंस के साथ खेलना होगा। आपको कुछ हद तक जोखिम लेकर खेलना होगा। वह कमाल दिखाएगा। वह उस तरह का इंसान है। वह शांत है और इस मामले में जो करना चाहता है, उस पर ध्यान केंद्रित किया है।”

सिमंस ने गायकवाड़ और उनके जोड़ीदार रचिन रवींद्र के प्रदर्शन को लेकर उनका बीच बचाव भी किया और कहा कि दोनों नए हैं और उन्हें फिलहाल तालमेल बनाने में थोड़ा समय लगेगा। उन्होंने कहा कि, ”मेरा मतलब है कि हमने पहले दो मैचों में वास्तव में अच्छी शुरुआत की और शायद हम अगले दो मैचों में उतने अच्छे नहीं रहे। यह गेम का नेचर है। दोनों एक-दूसरे को कॉम्प्लिमेंट करते हैं। लेकिन मेरा मानना है कि तालमेल बनने में थोड़ा समय लगता है। दोनों केवल चार बार एकसाथ बैटिंग की है।”

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IPL 2024 Final
|

‘मैं आपसे फिर मिलूंगी’, IPL 2024 Final में SRH की करारी हार के बाद काव्या मारन पहुंची ड्रेसिंग रुम, बढ़ाया टीम का हौंसला, Watch Video!

KKR के खिताबी जीत के साथ ही IPL 2024 का ये सीजन अब समाप्त हो गया हैं। इस सीजन के फाइनल मुकाबले में Sunrisers ...

IPL 2024
|

IPL 2024 की समाप्ति के बाद वेन्यू तैयार करने वाले ग्राउंड्समैन को BCCI ने दिया बड़ा सरप्राइज, लाखों का बोनस देने का किया ऐलान

IPL 2024 का ये सीजन आखिरकार अब समाप्त हो गया हैं। Kolkata Knight Riders ने इस साल की ट्रॉफी अपने नाम की है। फाइनल ...

Rinku Singh
|

‘सब्सक्राइब कर लो और घंटा बटन…’, ट्रॉफी जीतने के बाद मस्ती के मूड में नजर आए Rinku Singh, बनाया सुपर फनी ब्लॉग, Watch Video!

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उन्होंने शानदार गेंदबाजी की…’, फाइनल मैच में कोलकाता के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद निराश हुए पैट कमिंस

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उसका रथ श्रीकृष्ण चलाते हैं’, KKR के ट्रॉफी जीतने के बाद मेंटर गौतम गंभीर ने दिया अनोखा रिएक्शन

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘यह भगवान की योजना थी…’, फाइनल में जीत के बाद Rinku Singh हुए खुशी से पागल

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...