KKR vs LSG Playing 11: कोलकाता के सामने आज ईडेन गार्डन्स में है लखनऊ की चुनौती, ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

Pranjal Srivastava
Published On:
KKR vs LSG Playing 11

IPL 2024 के 28वें मुकाबले में आज रविवार यानी 14 अप्रैल को Kolkata Knight Riders और Lucknow Super Giants के बीच कोलकाता के ईडेन गार्डन्स में दोपहर साढ़े 3 बजे से मुकाबला खेला जाना है। दोनों टीमों के लिए ये मुकाबला बेहद ही जरुरी होने वाला है। दोनों टीमें इसे जीतकर फिलहाल प्वाइंट टेबल में नंबर 1 स्पॉट की तरफ बढ़ना चाहेंगी।

इस टूर्नामेंट में जहां KKR ने अबतक 4 मुकाबले खेले है, तो उसमें से 3 जीत और महज 1 हार के साथ दूसरे पायदान पर है, तो वहीं दूसरी तरफ LSG ने अबतक 5 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 3 जीत और 2 हार के साथ फिलहाल चौथे पोजीशन पर है। ऐसे में आइए इस मुकाबले से पहले जान लेते हैं कि इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 क्या हो सकती है –

ये हो सकता है दोनों टीमों में बदलाव

कोलकाता की टीम में हर्षित राणा की वापसी पर अभी भी सवाल बना हुआ है। आखिरी मैच में गंभीर ने कहा था कि वो फिट हैं, लेकिन मैच में उन्हें जगह नहीं दी गई थी। वहीं नीतिश राणा को भी प्रैक्टिस करते देखा गया है, लेकिन वो मुकाबला खेलेंगे या नहीं इसपर साफ जानकारी नहीं मिली है। कोलकाता के लिए मीडिल क्रम में आंद्रे रसल सबसे बेहतरीन विकल्प हैं। हालांकि रवि बिश्नोई एक ऐसे गेंदबाज हैं, जो उन्हें खामोश रखने में कामयाब रहते हैं। वहीं बिश्नोई के सामने रिंकू सिंह का बल्ला भी ज्यादा खुल नहीं पाता है।

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए मयंक यादव का चोटिल होना ही काफी बड़ा झटका था। इस बीच मोहसिन खान की चोट ने भी उनकी मुश्किलें बढ़ा दी है। दोनों खिलाड़ी जाहिर तौर पर इस मुकाबले का हिस्सा नहीं होंगे। बल्लेबाजी में क्विंटन डी कॉक पर एक बार फिर जिम्मेदारी होगी, लेकिन वरुण चक्रवर्ती और सुनीत नारायण के स्पिन के खिलाफ उन्हें जूझते देखा गया है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

कोलकाता नाइट राइडर्स – सुनील नरेन, फिल साल्ट, अंगकृष रघुवंशी, श्रेयस अय्यर, नितीश राणा/वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिशेल स्टार्क, हर्षित राणा/वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती [इम्पैक्ट: सुयश शर्मा]

लखनऊ सुपर जायंट्स – केएल राहुल, क्विंटन डी कॉक, दीपक हुडा, मार्कस स्टोइनिस, आयुष बडोनी, निकोलस पूरन, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, अरशद खान, नवीन-उल-हक/शमर जोसेफ, यश ठाकुर [इम्पैक्ट: एम सिद्धार्थ/देवदत्त पडिक्कल]

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IPL 2024 Final
|

‘मैं आपसे फिर मिलूंगी’, IPL 2024 Final में SRH की करारी हार के बाद काव्या मारन पहुंची ड्रेसिंग रुम, बढ़ाया टीम का हौंसला, Watch Video!

KKR के खिताबी जीत के साथ ही IPL 2024 का ये सीजन अब समाप्त हो गया हैं। इस सीजन के फाइनल मुकाबले में Sunrisers ...

IPL 2024
|

IPL 2024 की समाप्ति के बाद वेन्यू तैयार करने वाले ग्राउंड्समैन को BCCI ने दिया बड़ा सरप्राइज, लाखों का बोनस देने का किया ऐलान

IPL 2024 का ये सीजन आखिरकार अब समाप्त हो गया हैं। Kolkata Knight Riders ने इस साल की ट्रॉफी अपने नाम की है। फाइनल ...

Rinku Singh
|

‘सब्सक्राइब कर लो और घंटा बटन…’, ट्रॉफी जीतने के बाद मस्ती के मूड में नजर आए Rinku Singh, बनाया सुपर फनी ब्लॉग, Watch Video!

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उन्होंने शानदार गेंदबाजी की…’, फाइनल मैच में कोलकाता के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद निराश हुए पैट कमिंस

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उसका रथ श्रीकृष्ण चलाते हैं’, KKR के ट्रॉफी जीतने के बाद मेंटर गौतम गंभीर ने दिया अनोखा रिएक्शन

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘यह भगवान की योजना थी…’, फाइनल में जीत के बाद Rinku Singh हुए खुशी से पागल

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...