Sachin Tendulkar Birthday: सर्वाधिक शतक से सर्वाधिक रन तक का रिकॉर्ड किया अपने नाम…यूं ही नहीं क्रिकेट के भगवान बन गए सचिन तेंदुलकर

Pranjal Srivastava
Published On:
Sachin Tendulkar

क्रिकेट के इतिहास में जब भी सबसे महानतम खिलाड़ियों का जिक्र होगा Sachin Tendulkar का नाम जरुर लिया जाएगा। ऐसा अभी के लिए ही नहीं बल्कि शायद हमेशा-हमेशा के लिए ही रहने वाला है। आखिर हो भी क्यूं ना….उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन के बदौलत ‘क्रिकेट के भगवान’ की उपाधि हासिल की है।

16 साल की उम्र में क्रिकेट के मैदान में कदम रखने वाले सचिन तेंदुलकर आज भारत के ही नहीं बल्कि दुनिया के लिए क्रिकेट के एक प्रतीत बन चुके हैं। उन्होंने अपने क्रिकेट करियर के दौरान सर्वाधिक रनों से लेकर सर्वाधिक शतक जैसे अनगिनत रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किए। आज ही के दिन उनका जन्म हुआ था और आज बुधवार यानी 24 अप्रैल को अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो आइए आज जानते हैं सचिन तेंदुलकर के बारे में कुछ खास बातें –

Sachin Tendulkar ऐसे बनें ‘क्रिकेट के भगवान’

सचिन तेंदुलकर ने जब तक टीम इंडिया के लिए क्रिकेट खेला तब तक उन्होंने नए-नए कीर्तिमान बनाए। अपने क्रिकेट करियर के दौरान सचिन ने ऐसे-ऐसे रिकॉर्ड्स अपने नाम किए हैं, जिन तक पहुंचना अबतक किसी खिलाड़ी के बस की बात नहीं रही है। इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में सचिन के नाम 34 हजार से भी ज्यादा रनों का रिकॉर्ड है, जो अबतक अटूट है।

वहीं उनके नाम सर्वाधिक शतक जड़ने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। सचिन ने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में कुल 100 शतक जड़े हैं, जिसमें टेस्ट क्रिकेट में 51 और वनडे में 49 शतक शामिल हैं। जानकारी के लिए बता दें कि सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट क्रिकेट में 200 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 15921 रन बनाए है। इसके अलावा उनके नाम 463 वनडे मैचों में 18426 रन भी दर्ज हैं। इतना ही नहीं बल्कि इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके नाम 201 विकेट भी दर्ज हैं।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

Rahul Dravid
|

Rahul Dravid : विराट-पोंटिंग नहीं, इस कप्तान को द्रविड़ ने बताया अपना बेस्ट; धोनी ने जीती बाजी

Rahul Dravid – इंटरनेशनल क्रिकेट के महान कप्तानों की बात हो तो क्लाइव लॉयड, कपिल देव, इमरान खान, रिकी पोंटिंग, एमएस धोनी, विराट कोहली ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : बाबर आजम ने रचा इतिहास, WTC में 2000 रन बनाने वाले चौथे कप्तान बने

PAK vs ENG – इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तान के कप्तान ...

IND vs AFG T20
|

IND vs AFG T20 : ईशान किशन को नेट्स में लगी चोट, अफगानिस्तान सीरीज से पहले बढ़ी टीम इंडिया की चिंता

IND vs AFG T20 – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है। भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ...

PCB
|

PAK vs SL : श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया, भारत से होगा एशिया कप फाइनल

PAK vs SL – महिला एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह ...

PCB
|

PCB : पाकिस्तान की बल्लेबाजी पर भड़के वसीम अकरम, PCB को लगाई फटकार

PCB – इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही है। मुश्किल इंग्लिश परिस्थितियों में पाकिस्तानी बल्लेबाज लगातार संघर्ष करते नजर आए। ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : रजाउल्लाह ने डेब्यू टेस्ट में जड़े 9 छक्के, 18 साल पुराना टिम साउदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया बराबर

PAK vs ENG – इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट में पाकिस्तान ने शानदार पलटवार किया ...