SRH vs RCB Toss Update: बेंगलुरू ने टॉस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला, क्या आज हैदराबाद से ले पाएगी अपनी हार का बदला?

Pranjal Srivastava
Published On:
SRH vs RCB Toss Update

Sunrisers Hyderabad और Royal Challengers Bengaluru के बीच आज गुरुवार यानी 25 अप्रैल को IPL 2024 का 41वां मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम साढ़े 7 बजे से खेला जाना है। दोनों टीमों के बीच ये इस सीजन की दूसरी लड़ाई है। पहली भिड़ंत में हैदराबाद ने बेंगलुरू को करारी शिकस्त दी थी। ऐसे में आज RCB हैदराबाद के खिलाफ अपनी पहली हार का बदला लेने उतरेगी।

अबतक इस टूर्नामेंट में RCB ने 8 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से महज 1 जीत और 7 हार के साथ वो फिलहाल प्वाइंट टेबल में आखिरी पोजीशन पर हैं। तो वहीं दूसरी तरफ SRH ने इस टूर्नामेंट में कुल 7 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 5 जीत और महज 2 हार के साथ वो फिलहाल तीसरे पायदान पर हैं। ऐसे में आज RCB हर हाल में इस मैच को जीतने की कोशिश करेगी। 

इस बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में दोनों कप्तानों की मौजूदगी में इस मैच का टॉस भी हो चुका है, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। ऐसे में अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या आज बेंगलुरू हैदराबाद से अपनी हार का बदला ले पाती है. या फिर हैदराबाद अपने हिस्से में एक और जीत ले जाएगी।

पिच रिपोर्ट

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच लाल और काली मिट्‌टी के मिश्रण से बनी है, जिसके कारण ये बल्लेबाजों के साथ-साथ गेंदबाजों के लिए भी फायदेमंद रहती है। इस पिच पर तेज और स्पीन गेंदबाज दोनों को ही मदद मिलने की उम्मीद रहती है।

हालांकि इस पिच पर तेज गेंदबाजों की तुलना में स्पिनर्स को ज्यादा मदद मिलती है, क्योंकि यहां स्पिनर्स को अतिरिक्त घुमाव मिल जाती है। वहीं तेज गेंदबाजों को थोड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। साथ ही विकेट निकालने में भी तेज गेंदबाजों को मुश्किल होती है और खूब रन लुटाते हैं।

हेड टू हेड

कुल मुकाबले – 24

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने जीते – 10

सनराइजर्स हैदराबाद ने जीते – 13

बेनतीजा – 1

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

सनराइजर्स हैदराबाद – ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), नितीश रेड्डी, शाहबाज़ अहमद, अब्दुल समद, पैट कमिंस, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, टी नटराजन [इम्पैक्ट: वाशिंगटन सुंदर/जयदेव उनादकट]

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू – फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, विल जैक्स, रजत पाटीदार, कैमरून ग्रीन, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), कर्ण शर्मा, लॉकी फर्ग्यूसन, यश दयाल, मोहम्मद सिराज।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IPL 2024 Final
|

‘मैं आपसे फिर मिलूंगी’, IPL 2024 Final में SRH की करारी हार के बाद काव्या मारन पहुंची ड्रेसिंग रुम, बढ़ाया टीम का हौंसला, Watch Video!

KKR के खिताबी जीत के साथ ही IPL 2024 का ये सीजन अब समाप्त हो गया हैं। इस सीजन के फाइनल मुकाबले में Sunrisers ...

IPL 2024
|

IPL 2024 की समाप्ति के बाद वेन्यू तैयार करने वाले ग्राउंड्समैन को BCCI ने दिया बड़ा सरप्राइज, लाखों का बोनस देने का किया ऐलान

IPL 2024 का ये सीजन आखिरकार अब समाप्त हो गया हैं। Kolkata Knight Riders ने इस साल की ट्रॉफी अपने नाम की है। फाइनल ...

Rinku Singh
|

‘सब्सक्राइब कर लो और घंटा बटन…’, ट्रॉफी जीतने के बाद मस्ती के मूड में नजर आए Rinku Singh, बनाया सुपर फनी ब्लॉग, Watch Video!

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उन्होंने शानदार गेंदबाजी की…’, फाइनल मैच में कोलकाता के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद निराश हुए पैट कमिंस

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उसका रथ श्रीकृष्ण चलाते हैं’, KKR के ट्रॉफी जीतने के बाद मेंटर गौतम गंभीर ने दिया अनोखा रिएक्शन

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘यह भगवान की योजना थी…’, फाइनल में जीत के बाद Rinku Singh हुए खुशी से पागल

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...