DC vs LSG: दिल्ली के खिलाफ कमजोर पड़ी केएल राहुल की रणनीति, 19 रनों से मिली करारी हार

Pranjal Srivastava
Published On:
DC vs LSG

बीती रात यानी मंगलवार 15 अप्रैल को Delhi Capitals और Lucknow Super Giants के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया, जिसमें दिल्ली ने लखनऊ को 19 रनों से मात दे दी। इस मुकाबले में टॉस जीतकर केएल राहुल ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो उन्हीं के लिए गलत फैसला साबित हो गया।

इस मुकाबले में LSG की तरफ से ना तो गेंदबाज अपना कमाल दिखा पाए और ना ही बल्लेबाज। लिहाजा लखनऊ को इस मुकाबले में अंत तक लड़ाई लड़ने के बावजूद 19 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ अब लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए प्लेऑफ की राह काफी मुश्किल हो गई है। वहीं दिल्ली ने इस जीत के साथ प्लेऑफ की तरफ एक और कदम बढ़ा लिया है।

DC ने दिया था 209 रनों का लक्ष्य

आपको बता दें कि इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी Delhi Capitals को पहला झटका पहले ओवर में ही लग गया। दिल्ली कैपिटल्स के घातक बल्लेबाज जेक फ्रेजर मैकगर्क पहले ओवर में ही नवील उल हक को शून्य के स्कोर पर विकेट दे बैठे। हालांकि इसके बाद अभिषेक पोरेल और शाई होप ने शानदार साझेदारी की।

जहां पोरेल ने 33 गेंदों में 5 चौके और 4 छक्कों की मदद से 58 रनों की घातक पारी खेली। तो वहीं शाई होप ने 27 गेंदों में 38 रन जड़ दिए। इस दौरान कप्तान Rishabh Pant ने भी 23 गेंदों पर 5 चौके की मदद से 33 रनों का शानदार योगदान दिया। इसके अलावा अंत में Triston Stubbs ने महज 25 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्कों की मदद से 57 रनों की पारी खेली। इन सभी पारियों के बदौलत DC ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 208 रन बनाए।

19 रनों से मिली LSG को हार

209 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी Lucknow Super Giants की शुरूआत ही खराब रही। LSG को एक के बाद एक लगातार 4 झटके लगे, जिसमें क्विंटन डी कॉक (12), केएल राहुल (5), मार्कस स्टोइनिस (5) और दीपक हुडा (0) सस्ते में ही अपना विकेट गंवा बैठे। हालांकि Nicholas Pooran एक बार फिर लखनऊ के स्टार बने और उन्होंने 27 गेंदों में 6 चोके ओर 4 छक्कों की मदद से 61 रनों की पारी खेली। 

इसके अलावा अंत में अरशद खान ने सिर्फ 33 गेंदों में 3 चौके और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 58 रन बनाए, लेकिन इसके बावजूद वो लखनऊ को जीत ना दिला सके। ऐसे में LSG निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 189 रन बना सकी और 19 रनों से हार गई।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IPL 2024 Final
|

‘मैं आपसे फिर मिलूंगी’, IPL 2024 Final में SRH की करारी हार के बाद काव्या मारन पहुंची ड्रेसिंग रुम, बढ़ाया टीम का हौंसला, Watch Video!

KKR के खिताबी जीत के साथ ही IPL 2024 का ये सीजन अब समाप्त हो गया हैं। इस सीजन के फाइनल मुकाबले में Sunrisers ...

IPL 2024
|

IPL 2024 की समाप्ति के बाद वेन्यू तैयार करने वाले ग्राउंड्समैन को BCCI ने दिया बड़ा सरप्राइज, लाखों का बोनस देने का किया ऐलान

IPL 2024 का ये सीजन आखिरकार अब समाप्त हो गया हैं। Kolkata Knight Riders ने इस साल की ट्रॉफी अपने नाम की है। फाइनल ...

Rinku Singh
|

‘सब्सक्राइब कर लो और घंटा बटन…’, ट्रॉफी जीतने के बाद मस्ती के मूड में नजर आए Rinku Singh, बनाया सुपर फनी ब्लॉग, Watch Video!

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उन्होंने शानदार गेंदबाजी की…’, फाइनल मैच में कोलकाता के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद निराश हुए पैट कमिंस

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उसका रथ श्रीकृष्ण चलाते हैं’, KKR के ट्रॉफी जीतने के बाद मेंटर गौतम गंभीर ने दिया अनोखा रिएक्शन

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘यह भगवान की योजना थी…’, फाइनल में जीत के बाद Rinku Singh हुए खुशी से पागल

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...