‘स्पिरिट ऑफ क्रिकेट जैसा कुछ नहीं’, Gautam Gambhir ने खेल भावना को लेकर क्यों कही ऐसी बात

Pranjal Srivastava
Published On:
Gautam Gambhir

IPL 2024 के इस सीजन में KKR बेहद शानदार प्रदर्शन कर ही हैं। पूरे सीजन के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन कर रही KKR लगातार इस सीजन की टॉप टीम बनी हुई है। इस सीजन में इस टीम के मेंटर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व धमाकेदार बल्लेबाज गौतम गंभीर हैं, जो मैदान अपने अक्रामक अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं।

गंभीर के मेंटरशिप के अंदर KKR का प्रदर्शन इस सीजन में सर्वश्रेष्ट रहा है और यही कारण है कि उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच पद के लिए भी अव्वल दावेदार माना जा रहा है। इस बीच अब हाल ही में गंभीर ने स्पिरिट ऑफ क्रिकेट को लेकर एक बड़ी बात कह दी है। दरअसल, उनका मानना है कि क्रिकेट में खेल भावना जैसा कुछ नहीं होता है और मैदान पर सिर्फ जीत ही मायने रखती है।

खेल भावना जैसा कुछ नहीं होता – Guatam Gambhir

दरअसल, गौतम गंभीर का मानना है कि क्रिकेट की भावना जैसा कुछ भी नहीं होता है। मैदान पर महज जीत ही मायने रखती है। हालांकि, वह नियमों के दायरे में रहकर होनी चाहिए। उनका मानना है कि खेल के नियमों का इस्तेमाल करना आपका पूरा अधिकार है, जबतक आप मैच फिक्सिंग नहीं करते।

दरअसल, हाल ही में रविचंद्रन अश्विन के यूट्यूब चैनल पर बातचीत करते हुए गंभीर ने स्पिरिट ऑफ क्रिकेट के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि, “अगर आप मुझसे पूछें, तो ऐसा कुछ भी नहीं है। खेल की भावना, हर कोई खेल की भावना के तहत खेलता है। नियमों में जो लिखा है, उसका उपयोग करने का पूरा अधिकार है। आपने कोई मैच फिक्सिंग नहीं की है और न ही गेंद से छेड़छाड़ की है। आपको कड़ी मेहनत करने का पूरा अधिकार है। और खेल के नियमों के तहत क्रिकेट का खेल जीतने का पूरा अधिकार प्राप्त कर लिया, भले ही आप कैसे भी जीतें। यही इसके बारे में है और यही खेल की भावना है।”

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

Rahul Dravid
|

Rahul Dravid : विराट-पोंटिंग नहीं, इस कप्तान को द्रविड़ ने बताया अपना बेस्ट; धोनी ने जीती बाजी

Rahul Dravid – इंटरनेशनल क्रिकेट के महान कप्तानों की बात हो तो क्लाइव लॉयड, कपिल देव, इमरान खान, रिकी पोंटिंग, एमएस धोनी, विराट कोहली ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : बाबर आजम ने रचा इतिहास, WTC में 2000 रन बनाने वाले चौथे कप्तान बने

PAK vs ENG – इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तान के कप्तान ...

IND vs AFG T20
|

IND vs AFG T20 : ईशान किशन को नेट्स में लगी चोट, अफगानिस्तान सीरीज से पहले बढ़ी टीम इंडिया की चिंता

IND vs AFG T20 – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है। भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ...

PCB
|

PAK vs SL : श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया, भारत से होगा एशिया कप फाइनल

PAK vs SL – महिला एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह ...

PCB
|

PCB : पाकिस्तान की बल्लेबाजी पर भड़के वसीम अकरम, PCB को लगाई फटकार

PCB – इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही है। मुश्किल इंग्लिश परिस्थितियों में पाकिस्तानी बल्लेबाज लगातार संघर्ष करते नजर आए। ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : रजाउल्लाह ने डेब्यू टेस्ट में जड़े 9 छक्के, 18 साल पुराना टिम साउदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया बराबर

PAK vs ENG – इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट में पाकिस्तान ने शानदार पलटवार किया ...