T20 World Cup 2024 की शुरूआत से पहले द्रविड ने रविंद्र जडेजा को दिया खास तोहफा, स्टार खिलाड़ी को भेंट की ये ‘स्पेशल कैप’

Pranjal Srivastava
Published On:
T20 World Cup 2024

IPL 2024 की स्माप्ति के बाद अब सभी भारतीय खिलाड़ी T20 World Cup 2024 के लिए यूएसए पहुंच चुके हैं, जो 1 जून से शुरू होेने वाला है। इस मेगाटूर्नामेंट में भारतीय टीम अपना अभियान 5 जून से शुरू करने वाली है। इस भिड़ंत से पहले 1 जून को होने वाले वॉर्म-अप मैच के लिए भारतीय टीम जमकर कर तैयारी कर रही हैं।

इस बीच वहां पहुंचे भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को मुख्य कोच राहुल द्रविड़ से एक बड़ी उपलब्धि मिली है। दरअस, द्रविड़ ने जडेडा को आईसीसी टेस्ट टीम ऑफ द ईयर 2023 की कैप भेंट की है, जिसकी तस्वीर जडेजा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है।

Rahul Dravid ने Ravindra Jadeja को दिया खास तोहफा

दरअसल, जडेजा भारतीय टेस्ट टीम में रविंद्रचंद्रन अश्विन के साथ आईसीसी टेस्ट टीम में शामिल होने वाले वह एकमात्र भारतीय थे। 2023 में जडेजा के लगातार प्रदर्शन ने भारत की विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल तक पहुंचाने में मदद की। साथ ही उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और वेस्ट इंडीज के खिलाफ सीरीज जीतने में भी अहम भूमिका निभाई थी।

उनके इसी योगदान के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने उन्हें टेस्ट टीम ऑफ द ईयर की कैप भेंट की है। इस दौरान की तस्वीर को अपने इस्टाग्राम हैंडप पर शेयर करते हुए जडेजा ने कैप्शन में लिखा, “विशेष व्यक्ति की ओर से विशेष कैप”।

5 जून से होगी Team India के अभियान की शुरूआत

बता दें कि भारतीय टीम 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ होने वाले मैच से अपने टी20 वर्ल्ड कप 2024 अभियान की शुरूआत करेगी। वहीं इससे पहले 1 जून को रोहित शर्मा एंड कंपनी बांग्लादेश के खिलाफ एकमात्र वॉर्म-मैच भी खेलेगी। इस मेगा टूर्नामेंट का आकर्षण केंद्र एक बार फिर 9 जून को न्यूयॉर्क में भारत बनाम पाकिस्तान के बीच होने वाला हाईवोल्टेज मुकाबला है, जिसका इंतजार सभी को है।

T20 World Cup 2024 के लिए भारतीय स्क्वाड

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल , अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह मो. सिराज।

रिजर्व: शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद और अवेश खान।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

Duleep Trophy
|

Duleep Trophy : 23 अगस्त से शुरू होगा दलीप ट्रॉफी, जानें क्वार्टर फाइनल से फाइनल तक पूरा शेड्यूल

Duleep Trophy – भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने गुरुवार, 20 अगस्त को दलीप ट्रॉफी 2026 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। ...

Suthar
|

Suthar : IPL के चक्कर में अपनी ताकत न बदलें, पुजारा ने दी युवा स्पिनर को बड़ी सलाह

Suthar – श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट में भारतीय स्पिनर मानव सुथार ने अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया। महज 24 साल की ...

Shubman Gill
|

Shubman Gill : अजिंक्य रहाणे ने शुभमन गिल की कप्तानी को सराहा, बताया प्रोएक्टिव कप्तान

Shubman Gill – शुभमन गिल अब भारतीय टेस्ट टीम के नियमित कप्तान बन चुके हैं। इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से ...

AB de Villiers
|

AB de Villiers : विदेशी जमीन पर विराट कोहली को सचिन तेंदुलकर से बेहतर मानते हैं एबी डिविलियर्स

AB de Villiers – टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन और सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और आधुनिक दौर के ...

Gill
|

Gill : पहले 10 टेस्ट में गिल ने की सौरव गांगुली की बराबरी, धोनी नंबर-1

Gill – शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने श्रीलंका को गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में 165 रन से हराकर दो ...

Azzan Awais
|

Azzan Awais : लीड्स टेस्ट की पहली गेंद पर आउट हुआ पाकिस्तान का बल्लेबाज, 43 साल बाद दोहराया गया इतिहास

Azzan Awais – टेस्ट क्रिकेट में मैच की पहली गेंद पर आउट होना किसी भी बल्लेबाज के लिए बेहद निराशाजनक होता है। टी20 और ...