“अगले गिलक्रिस्ट हैं पंत…”, इस दिग्गज ने Rishabh Pant को बताया अगला गिलक्रिस्ट

Pranjal Srivastava
Published On:
Rishabh Pant

Team India के स्टार बल्लेबाज और विकेटकीपर Rishabh Pant ने एक्सीडेंट के बाद लगभग 14 महीनों बाद IPL 2024 में वापसी की थी और लंबे समय बाद मैदान पर उतरने के साथ ही उन्होंने अपनी ताकत का नमूना दिखाना भी शुरू कर दिया। आईपीएल के बाद अब T20 World Cup 2024 में भी पंत का जलवा जारी ही है। वो लगातार अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीतते नजर आ रहे हैं।

ऐसे में पंत की आक्रामक बल्लेबाजी और शानदार विकेटकीपिंग को देखते हुए न्यूजीलैंड के दिग्गज इयान स्मिथ ने उन्हें अगला गिलक्रिस्ट बता दिया है। उनका कहना है कि अगर और कुछ समय तक वो इसी फॉर्म में रहे तो वो गिलक्रिस्ट की बराबरी कर लेंगे।

Ian Smith ने की पंत की तारीफ

बता दें कि इयान स्मिथ का कहना है कि विकेटकीपिंग हो या फिर बल्लेबाजी, पंत ने खुद का दोनों ही किरदारों में बखूबी साबित किया है। साथ ही उन्होंने ऋषभ पंत के लिए नंबर तीन का बल्लेबाजी स्लॉट बिल्कुल उपयुक्त बताया है। 

इयान स्मिथ ने कहा है कि, “वह जिसके साथ भी बल्लेबाजी कर रहे हैं, उसका पूरक बन सकते हैं। चाहे वह कोहली को सपोर्ट कर रहे हों या रोहित शर्मा को नंबर तीन का स्थान उनके लिए उपयुक्त है। सफेद गेंद क्रिकेट में, आपके सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को सबसे अधिक गेंदों का सामना करना पड़ता है, और यही बात उन्हें मूल्यवान बनाती हैं।”

“अगले गिलक्रिस्ट हैं पंत” – इयान स्मिथ

इसके साथ ही इयान स्मिथ ने आगे कहा है कि, “यदि आक्रामक दृष्टिकोण काम नहीं करता है तो उनके पास अन्य विकल्प हैं। केएल राहुल जैसे विश्व स्तरीय खिलाड़ी की जगह लेना उनकी प्रतिभा के बारे में बहुत कुछ बताता है।”

वहीं उन्होंने आगे कहा, उन्होंने कहा, “ठीक है, उन्हें थोड़ा आगे जाना है। लेकिन हां, उसी तरह का क्रिकेटर जो टेस्ट क्रिकेट में निचले क्रम पर बल्लेबाजी कर सकता है। और सफेद गेंद वाले क्रिकेट में शीर्ष क्रम पर वापसी की जा सकती है। तो वहां गिलक्रिस्ट के साथ समानता है। लेकिन अगर वह कुछ और वर्षों तक इसी तरह जारी रहे, तो लोग कहेंगे कि गिलक्रिस्ट और पंत, हां, बहुत करीब हैं।”

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

Rahul Dravid
|

Rahul Dravid : विराट-पोंटिंग नहीं, इस कप्तान को द्रविड़ ने बताया अपना बेस्ट; धोनी ने जीती बाजी

Rahul Dravid – इंटरनेशनल क्रिकेट के महान कप्तानों की बात हो तो क्लाइव लॉयड, कपिल देव, इमरान खान, रिकी पोंटिंग, एमएस धोनी, विराट कोहली ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : बाबर आजम ने रचा इतिहास, WTC में 2000 रन बनाने वाले चौथे कप्तान बने

PAK vs ENG – इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तान के कप्तान ...

IND vs AFG T20
|

IND vs AFG T20 : ईशान किशन को नेट्स में लगी चोट, अफगानिस्तान सीरीज से पहले बढ़ी टीम इंडिया की चिंता

IND vs AFG T20 – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है। भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ...

PCB
|

PAK vs SL : श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया, भारत से होगा एशिया कप फाइनल

PAK vs SL – महिला एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह ...

PCB
|

PCB : पाकिस्तान की बल्लेबाजी पर भड़के वसीम अकरम, PCB को लगाई फटकार

PCB – इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही है। मुश्किल इंग्लिश परिस्थितियों में पाकिस्तानी बल्लेबाज लगातार संघर्ष करते नजर आए। ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : रजाउल्लाह ने डेब्यू टेस्ट में जड़े 9 छक्के, 18 साल पुराना टिम साउदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया बराबर

PAK vs ENG – इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट में पाकिस्तान ने शानदार पलटवार किया ...