डेवल्ड ब्रेविस की 57 गेंद पर 162 रनों की धुआँधार पारी के बाद एबी डीविलियर्स ने दी प्रतिक्रिया

Kiran Yadav
Published On:
AB de Villiers reacts after Devald Brevis's blistering innings of 162 off 57 balls

डेवल्ड ब्रेविस की 57 गेंद पर 162 रनों की धुआँधार पारी के बाद एबी डीविलियर्स ने दी प्रतिक्रिया : साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज और बेबी ‘एबी’ के नाम से मशहूर डेवाल्ड ब्रेविस ने सीएसए टी20 चैलेंज में अपनी स्मोकी पारी पर बड़ा रिएक्शन दिया है। डेवाल्ड ब्रेविस ने 57 गेंदों में 162 रनों की जबरदस्त विस्फोटक पारी खेली और इसके बाद उन्होंने एबी डिविलियर्स को लेकर बड़ा बयान दिया. डेवाल्ड ब्रेविस ने कहा है कि वह बचपन से ही एबी डिविलियर्स के ढेर सारे वीडियो देखते थे और उनसे काफी प्रेरणा लेते थे।

सीएसए टी20 चैलेंज में डेवाल्ड ब्रेविस ने 57 गेंदों में 162 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने अपनी पारी में 13 चौके और 13 छक्के लगाए। ब्रेविस ने अफगानिस्तान के हजरतुल्लाह जजई और जिम्बाब्वे के हैमिल्टन मसाकाद्जा के साथ मिलकर तीसरे सबसे ज्यादा टी20 स्कोर के रिकॉर्ड की बराबरी की। 162 रन अब घरेलू क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका का सर्वोच्च स्कोर है। वह सिर्फ 35 गेंदों में शतक बनाने में सफल रहे। इसके बाद उन्होंने 52 गेंदों का सामना करते हुए 150 का आंकड़ा हासिल किया। वह टी20 में सबसे तेज 150 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

ये भी पढ़े : टीम में जगह न मिलने पर पृथ्वी शॉ ने जताई नाराज़गी, इंस्टाग्राम पर शेयर की यह तस्वीर

मैं एबी डिविलियर्स के बहुत सारे वीडियो देखता हूं कि वह कैसे हिट करते है – डेवाल्ड ब्रेविस

डेवाल्ड ब्रेविस को बेबी एबी के नाम से जाना जाता है और उन्होंने अपनी पारी के बाद एबी डिविलियर्स को बड़ा रिएक्शन भी दिया। सुपरस्पोर्ट की खबर के मुताबिक उन्होंने कहा,

“मैं बचपन से लेकर अब तक एबी डिविलियर्स और अन्य खिलाड़ियों के ढेर सारे वीडियो इंस्टाग्राम पर भी देखता हूं। वह गेंद को कैसे हिट करता है, मैं इसे बहुत करीब से देखता हूं। मुझे वास्तव में एबी डिविलियर्स की नैसर्गिक बल्लेबाजी पसंद है। आप कल्पना करने लगते हैं कि गेंद कैसे जाती है और बल्ला कैसे गिरता है। इसलिए मैं जितना हो सके देखने की कोशिश करता हूं।”

आपको बता दे डेवल्ड ब्रेविस 2022 आईपीएल सीजन में मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा थे।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

Duleep Trophy 2026
|

Duleep Trophy 2026 : 14 साल बाद फाइनल में पहुंचा East Zone, मुकेश-शमी के कहर के बीच वैभव सूर्यवंशी ने मचाया धमाल

Duleep Trophy 2026 – ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में धमाकेदार अंदाज में जगह बना ली है। मंगलवार को खेले गए ...

IND W vs HKC W
|

IND W vs HKC W : स्मृति मंधाना के तूफानी शतक के बाद गेंदबाजों का कहर, भारत ने हांगकांग को 137 रन से रौंदा

IND W vs HKC W – महिला एशिया कप 2026 के सातवें मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने हांगकांग को एकतरफा अंदाज में ...

Asia Cup 2026
|

Asia Cup 2026 : स्मृति के तूफान के बाद गेंदबाजों का कहर, भारत ने हॉन्ग कॉन्ग को 137 रन से रौंदा

Asia Cup 2026 – भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने गुरुवार, 3 सितंबर 2026 को हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ अपनी ...

Smriti Mandhana Record
|

Smriti Mandhana Record : सचिन तेंदुलकर के क्लब में पहुंचीं स्मृति मंधाना, 124 रन की पारी से बनाए दो वर्ल्ड रिकॉर्ड

Smriti Mandhana Record – भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 3 सितंबर 2026 की रात ऐसा इतिहास रच दिया, जिसका सपना ...

CPL
|

CPL : 39 गेंदों में शतक ठोककर Dasun Shanaka ने रचा इतिहास, Russell समेत इन दिग्गजों का रिकॉर्ड तोड़ा

CPL – कैरेबियन प्रीमियर लीग यानी CPL के इतिहास में पहली बार किसी बल्लेबाज ने 40 से कम गेंदों में शतक जड़ दिया है। ...

BCCI
|

BCCI : बड़ी बैठक से Ajit Agarkar रहे गायब, बढ़ी हलचल; क्या Chief Selector को मिलेगा एक्सटेंशन?

BCCI – भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की 3 सितंबर को हुई हाई-लेवल मीटिंग में भारतीय क्रिकेट से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा ...