न्यूज़ीलैंड की खिलाफ पहले टी20 मैच में ओपनिंग कॉम्बिनेशन को लेकर कप्तान हार्दिक पंड्या ने किया बड़ा खुलासा

Kiran Yadav
Published On:
Captain Hardik Pandya made a big disclosure about the opening combination in the first T20 match against New Zealand

न्यूज़ीलैंड की खिलाफ पहले टी20 मैच में ओपनिंग कॉम्बिनेशन को लेकर कप्तान हार्दिक पंड्या ने किया बड़ा खुलासा : भारत और न्यूजीलैंड (INDvsNZ) के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच आज रांची में खेला जाएगा. इस टीम में नियमित कप्तान रोहित शर्मा के अलावा विराट कोहली , केएल राहुल, रितुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल जैसे दिग्गज खिलाड़ी इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे. हालांकि इस मैच में क्या ओपनिंग कॉम्बिनेशन होगा ?

अब इस सवाल के जवाब को लेकर भारतीय टी20 टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि पहले मैच में कौन ओपनिंग करेगा। हार्दिक पांड्या के मुताबिक पहले मैच में केवल शुभमन गिल ही ओपनिंग करेंगे और कोई बदलाव नहीं होगा क्योंकि वह लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

हार्दिक पांड्या ने कहा कि इस समय शुभमन गिल शानदार फॉर्म में हैं. इस खिलाड़ी को अब तक जितने भी मौके मिले हैं, उसने उसका फायदा उठाया है. भारतीय कप्तान ने कहा कि पिछली 4 पारियों में शुभमन गिल ने 3 बार शतक का आंकड़ा पार किया है। जिसमें एक दोहरा शतक भी शामिल है. शुभमन गिल ने हैदराबाद में शानदार दोहरा शतक लगाया।

शुभमन गिल ने इस साल वनडे में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। उन्होंने छह वनडे में 113.40 की शानदार औसत से 567 रन बनाए हैं। इसके अलावा शुभमन गिल ने श्रीलंका के खिलाफ मुंबई में अपना टी20 डेब्यू भी किया था। हालांकि, श्रीलंका के खिलाफ पूरी टी20 सीरीज में उन्होंने सिर्फ 58 रन ही बनाए थे।

ये भी पढ़े : आईसीसी अवार्ड्स मिलने वाले सभी खिलाड़ियों पर एक नज़र

हार्दिक पांड्या ने आगे कहा कि पृथ्वी शॉ को अपने मौके का इंतजार करना होगा, क्योंकि शुभमन गिल इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. इस बयान के बाद यह साफ हो गया है कि शुभमन गिल के साथ दूसरे ओपनर ईशान किशन ही होंगे.

पृथ्वी शॉ को न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 टी20 मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। दरअसल, पृथ्वी शॉ लंबे समय से घरेलू क्रिकेट में खूब रन बना रहे थे, लेकिन उन्हें राष्ट्रीय टीम में मौके नहीं मिल रहे थे. पृथ्वी शॉ के नहीं चुने जाने पर लगातार सवाल उठाये जा रहे थे.

हालांकि अब पृथ्वी शॉ को न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में जगह मिली है. पृथ्वी शॉ ने अपना आखिर मुक़ाबला जुलाई 2021 में श्रीलंका के विरुद्ध खेला था। हालांकि, अब पृथ्वी शॉ को न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में टीम में जगह मिली है, लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि वह प्लेइंग इलेवन में जगह बना पाते हैं या नहीं। ?

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Related Articles

Sree Charani
|

Sree Charani : श्री चरणी ने रचा इतिहास, 800 रेटिंग पार करने वाली पहली भारतीय गेंदबाज

Sree Charani – भारतीय महिला क्रिकेट की युवा स्पिनर श्री चरणी ने ICC महिला T20I रैंकिंग में इतिहास रच दिया है। महिला एशिया कप ...

IND vs WI
|

IND vs WI : वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम चयन में पंत-हार्दिक पर नजर, इन खिलाड़ियों की जगह भी तय करेगी चयन समिति

IND vs WI – भारतीय राष्ट्रीय चयन समिति बुधवार को नई दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल ...

Brendan Taylor
|

Brendan Taylor : ब्रेंडन टेलर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे वनडे करियर वाले खिलाड़ी

Brendan Taylor – जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने मंगलवार को हरारे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में इतिहास रच दिया। टेलर ...

Asia Cup Trophy
|

Asia Cup Trophy : शाहिद अफरीदी के बयान पर भड़के आकाश चोपड़ा, बोले- बराबर मौके देकर देखो, लड़कियां लड़कों से बेहतर खेल सकती हैं

Asia Cup Trophy – भारत ने रविवार, 13 सितंबर 2026 को श्रीलंका को 72 रनों से हराकर महिला एशिया कप का खिताब आठवीं बार ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है एंट्री, कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा संकेत

IND vs AFG – भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में लगातार दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ...

Varanasi Stadium
|

Varanasi Stadium : वाराणसी के नए इंटरनेशनल स्टेडियम में हो सकता है WPL का आयोजन, IPL मैचों के लिए भी खुलेगा रास्ता

Varanasi Stadium – उत्तर प्रदेश और खासकर वाराणसी मंडल के क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। भगवान शिव की थीम ...