Shashi Tharoor : पुजारा का करियर खत्म राजनीति से उठी आवाज़ — बीसीसीआई ने फेयरवेल क्यों नहीं दिया

Atul Kumar
Published On:
Cheteshwar Pujara

Shashi Tharoor – चेतेश्वर पुजारा के रिटायरमेंट ने क्रिकेट फैंस को तो भावुक किया ही, लेकिन अब राजनीति जगत से भी आवाज़ें उठ रही हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर ने इस मौके पर बीसीसीआई को घेरा और कहा कि “पुजारा एक सम्मानजनक विदाई के हकदार थे।” दरअसल, पुजारा का करियर भले ही चुपचाप खत्म हो गया हो, लेकिन उनकी बल्लेबाजी की दृढ़ता और टीम इंडिया के लिए निभाई गई भूमिका को भुलाना आसान नहीं।

शशि थरूर की प्रतिक्रिया

थरूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (Twitter) पर लिखा कि पुजारा को टीम से बाहर करने से पहले कुछ और मौके मिलने चाहिए थे। उन्होंने कहा कि पुजारा ने कठिन हालात में भारत को कई बार संभाला, और ऐसे खिलाड़ी को एक ग्रैंड फेयरवेल देना ही न्यायसंगत होता।

थरूर ने आगे कहा कि पुजारा जब टीम से बाहर हुए, तो भी उन्होंने घरेलू क्रिकेट में जोरदार वापसी की और रन बनाए। बावजूद इसके चयनकर्ताओं ने नए खिलाड़ियों को मौका देने का फैसला कर लिया। उन्होंने भावुक लहज़े में लिखा कि वह हाल ही में पुजारा की पत्नी का लिखा किताब “एक क्रिकेटर की पत्नी की डायरी” पढ़ रहे थे और सोच रहे थे कि इतने बड़े करियर के पीछे कितनी मेहनत और त्याग की कहानी छुपी रहती है।

पुजारा का करियर और उनकी ‘दीवार’ छवि

पुजारा ने भारत के लिए 103 टेस्ट मैच खेले और 7195 रन बनाए। उनका औसत 43.60 का रहा और उन्होंने 19 शतक ठोके, जिनमें तीन दोहरे शतक भी शामिल हैं। 2018 और 2021 की ऑस्ट्रेलिया सीरीज में उनकी लंबी, धैर्यपूर्ण पारियों ने भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई।

पांच वनडे इंटरनेशनल मैच भी उन्होंने खेले, लेकिन वहां सफलता नहीं मिली। 2023 में खेले गए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। इसके साथ ही उनका इंटरनेशनल करियर व्यावहारिक रूप से समाप्त हो गया।

पुजारा को अक्सर “नई दीवार” कहा गया, क्योंकि राहुल द्रविड़ के संन्यास के बाद टीम इंडिया को एक भरोसेमंद टेस्ट बल्लेबाज की तलाश थी, और कई सालों तक यह जिम्मेदारी पुजारा ने शानदार तरीके से निभाई।

सम्मानजनक विदाई का सवाल

भारतीय क्रिकेट में यह बहस पुरानी है — क्या हर महान खिलाड़ी को farewell match मिलना चाहिए? कई दिग्गज जैसे सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली को शानदार विदाई मिली, लेकिन वीवीएस लक्ष्मण या वीरेंद्र सहवाग जैसे दिग्गजों को यह मौका नहीं दिया गया। अब पुजारा का नाम भी इसी सूची में जुड़ गया है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Atul Kumar

Atul Kumar

क्रिकेट को देखता हूं और समझता हूं और आप लोगों तक नए-नए सूचनाएं पहुंचाने की कोशिश करता हूं। लाइफ में हमेशा नई-नई चीजों को सीखने का शौक रखता हु, पुराने न्यूज़ को नए तरीके से प्रस्तुत करता हूं।

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...