Gautam Gambhir : ड्रेसिंग रूम में तनाव IND vs PAK मुकाबले से पहले खिलाड़ियों ने गंभीर और स्टाफ से ली सलाह

Atul Kumar
Published On:
Gautam Gambhir

Gautam Gambhir – भारत बनाम पाकिस्तान का एशिया कप 2025 महामुकाबला आज यानी रविवार, 14 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

एक तरफ फैंस इस हाई-वोल्टेज मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ पहलगाम आतंकी हमले से आहत लोगों में आक्रोश है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर लगातार IND vs PAK मैच बॉयकॉट कैंपेन चल रहे हैं।

भारतीय ड्रेसिंग रूम तक पहुंची बॉयकॉट की गूंज

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, इन कैंपेन की गूंज अब भारतीय ड्रेसिंग रूम तक पहुंच चुकी है। कई खिलाड़ी इस माहौल से ‘स्तब्ध’ हैं और खुद को शांत रखने के लिए मुख्य कोच गौतम गंभीर और सपोर्ट स्टाफ से सलाह ले रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, कप्तान सूर्यकुमार यादव, उपकप्तान शुभमन गिल और कई युवा खिलाड़ी मैच से पहले इस असामान्य माहौल से चिंतित दिखाई दिए।

युवा स्क्वॉड पर दबाव

एशिया कप के लिए इस बार भारत ने एक युवा टीम उतारी है। इनमें से बहुत से खिलाड़ी पहली बार पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे। यही कारण है कि सोशल मीडिया पर चल रहे बॉयकॉट अभियान ने उनके आत्मविश्वास पर असर डाला है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में झलका तनाव

इतने बड़े मैच से पहले आम तौर पर मुख्य कोच या कप्तान प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होते हैं। लेकिन शनिवार को भारतीय टीम मैनेजमेंट ने यह जिम्मेदारी सहायक कोच रेयान टेन डोएशे को दी, जिससे ड्रेसिंग रूम का तनाव साफ झलक गया।

टेन डोएशे का बयान

जब टेन डोएशे से खिलाड़ियों की मानसिक स्थिति और भावनाओं पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा:
“हां, मुझे लगता है कि खिलाड़ी अपनी भावनाएं जाहिर करेंगे। यह बेहद संवेदनशील मुद्दा है। मुझे इसमें कोई संदेह नहीं कि खिलाड़ी भारतीय जनता के विशाल बहुमत की सहानुभूति और भावनाओं को साझा करते हैं। एशिया कप लंबे समय से अधर में था, और हमें लगा था कि हम शायद यहां तक पहुंच ही नहीं पाएंगे। लेकिन सरकार का रुख सभी जानते हैं।”

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Atul Kumar

Atul Kumar

क्रिकेट को देखता हूं और समझता हूं और आप लोगों तक नए-नए सूचनाएं पहुंचाने की कोशिश करता हूं। लाइफ में हमेशा नई-नई चीजों को सीखने का शौक रखता हु, पुराने न्यूज़ को नए तरीके से प्रस्तुत करता हूं।

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...