Dhanashree Verma : ‘मैं हूं फीमेल सलमान खान’—राइज एंड फॉल शो में धनश्री वर्मा का बड़ा खुलासा

Atul Kumar
Published On:
Dhanashree Verma

Dhanashree Verma – धनश्री वर्मा इन दिनों रिएलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। शो में उन्होंने अपने तलाक, रिश्तों और भविष्य को लेकर खुलकर बातें कीं।

सबसे बड़ा खुलासा यह रहा कि क्रिकेटर युजवेंद्र चहल से तलाक के बाद अब वह किसी नए रिश्ते में नहीं पड़ना चाहतीं। मजाकिया अंदाज में उन्होंने खुद को शो में “फीमेल सलमान खान” भी कह दिया।

चहल को लेकर धनश्री का बयान

धनश्री ने शो के दौरान कहा कि उन्होंने कभी भी अपने एक्स-हस्बैंड युजवेंद्र चहल के बारे में बुरा नहीं बोला। वह आज भी उनकी इज्जत करती हैं। बातचीत में उन्होंने शेयर किया कि हाल ही में उन्होंने एक सपना देखा, जिसमें वह DDLJ के खेतों में खुद को महसूस कर रही थीं।

रिश्ता नहीं, सिर्फ काम और ग्रोथ

होस्ट नयनदीप रक्षित ने जब उनसे पूछा कि क्या वह नए साथी के लिए तैयार हैं, तो धनश्री ने साफ कहा:
“नहीं, मैं किसी रिश्ते के लिए तैयार नहीं हूं। मैंने बहुत कुछ झेला है। अभी मैं अपनी जिंदगी में किसी को नहीं चाहती। मैं इंडस्ट्री की फीमेल सलमान खान बनकर खुश हूं।”

उन्होंने आगे बताया कि अब उनका फोकस केवल अपने काम और पर्सनल ग्रोथ पर है। वह किसी पर निर्भर होकर अपनी खुशी ढूंढने की जगह खुद के दम पर आगे बढ़ना चाहती हैं।

शादी और तलाक की टाइमलाइन

  • शादी: 22 दिसंबर 2020
  • तलाक: 20 मार्च 2025 (मुंबई बांद्रा फैमिली कोर्ट)

तलाक के बाद दोनों ने एक पॉडकास्ट में भी अपने रिश्ते और अलगाव को लेकर खुलकर बातें साझा की थीं।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Atul Kumar

Atul Kumar

क्रिकेट को देखता हूं और समझता हूं और आप लोगों तक नए-नए सूचनाएं पहुंचाने की कोशिश करता हूं। लाइफ में हमेशा नई-नई चीजों को सीखने का शौक रखता हु, पुराने न्यूज़ को नए तरीके से प्रस्तुत करता हूं।

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...