Shreyas Iyer : श्रेयस अय्यर का पर्सनल लाइफ मैदान पर आक्रामक – निजी जिंदगी में बेहद प्राइवेट

Atul Kumar
Published On:
Shreyas Iyer

Shreyas Iyer – श्रेयस अय्यर ने आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में नया इतिहास रच दिया है। पंजाब किंग्स ने उन्हें 26.75 करोड़ रुपये में खरीदकर आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे महंगा खिलाड़ी बना दिया।

अय्यर ने पिछले सीजन में अपनी कप्तानी में कोलकाता नाइटराइडर्स को खिताब दिलाया था, और अब पंजाब ने उन पर भरोसा जताकर बड़ा दांव खेला है। मैदान पर उनकी आक्रामक शैली सभी ने देखी है, लेकिन उनकी निजी जिंदगी हमेशा से फैंस के लिए रहस्यमयी रही है।

श्रेयस अय्यर और तृषा कुलकर्णी का रिश्ता

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रेयस अय्यर इन दिनों तृषा कुलकर्णी को डेट कर रहे हैं। हालांकि अय्यर ने कभी अपने रिश्ते पर सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं कहा, लेकिन कई बार दोनों को साथ देखा गया है। तृषा वनडे वर्ल्ड कप 2023 के दौरान स्टेडियम में अय्यर को चीयर करती नजर आई थीं।

सोशल मीडिया और पब्लिक अपीयरेंस

श्रेयस और तृषा की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों को शार्दुल ठाकुर और उनकी पत्नी के साथ डिनर पर देखा गया था।

इसके अलावा टीम इंडिया के दिवाली फंक्शन के दौरान भी तृषा को श्रेयस अय्यर के साथ स्पॉट किया गया। खास बात यह है कि तृषा, श्रेयस की बहन श्रेष्ठा अय्यर को इंस्टाग्राम पर फॉलो करती हैं, जिससे उनके रिश्ते की अटकलें और तेज हो जाती हैं।

प्राइवेट लाइफ पर सख्त

मैदान पर आक्रामक और आत्मविश्वासी नजर आने वाले श्रेयस अय्यर अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी प्राइवेट रहते हैं। यही वजह है कि उनके रिश्ते को लेकर हमेशा कयास ही लगाए जाते हैं। फिलहाल इस अफेयर को लेकर किसी भी पक्ष की तरफ से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Atul Kumar

Atul Kumar

क्रिकेट को देखता हूं और समझता हूं और आप लोगों तक नए-नए सूचनाएं पहुंचाने की कोशिश करता हूं। लाइफ में हमेशा नई-नई चीजों को सीखने का शौक रखता हु, पुराने न्यूज़ को नए तरीके से प्रस्तुत करता हूं।

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...