Arshdeep Singh : अर्शदीप सिंह ने तोड़ा रिज़वान बट और हारिस रऊफ का रिकॉर्ड – गेंदबाजी में नया कीर्तिमान

Atul Kumar
Published On:
Arshdeep Singh

Arshdeep Singh – भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने ओमान के खिलाफ ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में एक ऐसा माइलस्टोन छुआ, जिसने उन्हें इतिहास के पन्नों में दर्ज कर दिया।

पारी के अंतिम ओवर में विनायक शुक्ला को आउट कर उन्होंने अपने T20I करियर में 100 विकेट पूरे कर लिए। खास बात यह रही कि अर्शदीप अब T20I इतिहास में सबसे तेज़ 100 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बन गए हैं।

अर्शदीप ने रचा नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

ओमान के खिलाफ अहम मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 188/8 का स्कोर खड़ा किया और लक्ष्य का पीछा करते हुए ओमान की टीम 167/4 तक पहुंच पाई। मैच में अर्शदीप सिंह ने सिर्फ एक विकेट लिया, लेकिन यह विकेट उनके करियर का सबसे ऐतिहासिक साबित हुआ।

64 पारियों में 100 विकेट लेकर अर्शदीप ने वह रिकॉर्ड तोड़ दिया जो पहले बहरीन के रिज़वान बट (66 पारियां) और पाकिस्तान के हारिस रऊफ (69 पारियां) के नाम था। श्रीलंका के दिग्गज लसिथ मलिंगा भी इस लिस्ट में पीछे रह गए।

सबसे कम पारियों में 100 T20I विकेट (फास्ट बॉलर्स)

स्थानगेंदबाजटीमपारियां
1अर्शदीप सिंहभारत64
2रिज़वान बटबहरीन66
3हारिस रऊफपाकिस्तान69
4बिलाल खानओमान71
5मार्क अडायरआयरलैंड72
6शाहीन शाह अफरीदीपाकिस्तान74
6जुनैद सिद्दीकीयूएई74
8लसिथ मलिंगाश्रीलंका76

ऑल-ओवर रिकॉर्ड में भी अर्शदीप टॉप-3 में

अगर तेज गेंदबाजों की जगह सभी गेंदबाजों को शामिल किया जाए, तो इस रिकॉर्ड में नंबर-1 पर अफगानिस्तान के राशिद खान हैं, जिन्होंने सिर्फ 53 मैच और 1185 गेंदों में 100 विकेट झटके थे। नेपाल के संदीप लामिछाने और श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा भी इस लिस्ट में ऊपर हैं।

सबसे कम गेंदों में 100 विकेट (सभी गेंदबाज)

स्थानगेंदबाजटीमगेंदें
1राशिद खानअफगानिस्तान1185
2संदीप लामिछानेनेपाल1220
3अर्शदीप सिंहभारत1329
4वानिंदु हसरंगाश्रीलंका1368

सबसे कम मैचों में 100 विकेट (सभी गेंदबाज)

स्थानगेंदबाजटीममैच
1राशिद खानअफगानिस्तान53
2वानिंदु हसरंगाश्रीलंका63
3अर्शदीप सिंहभारत64
4हारिस रऊफपाकिस्तान71
5मार्क अडायरआयरलैंड72

अर्शदीप का यह रिकॉर्ड बताता है कि वह टी20 क्रिकेट के सबसे खतरनाक तेज गेंदबाजों में से एक बन चुके हैं। आने वाले वर्षों में उनसे और भी कई बड़े माइलस्टोन की उम्मीद की जा रही है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Atul Kumar

Atul Kumar

क्रिकेट को देखता हूं और समझता हूं और आप लोगों तक नए-नए सूचनाएं पहुंचाने की कोशिश करता हूं। लाइफ में हमेशा नई-नई चीजों को सीखने का शौक रखता हु, पुराने न्यूज़ को नए तरीके से प्रस्तुत करता हूं।

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...