Rohit Sharma : ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले रोहित शर्मा का धमाकेदार ट्रांसफॉर्मेशन

Atul Kumar
Published On:
Rohit Sharma

Rohit Sharma – भारतीय टीम अगले महीने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी और इस बार फैंस की नजरें सिर्फ टीम इंडिया पर नहीं बल्कि रोहित शर्मा पर भी टिकी होंगी। वजह साफ है—हिटमैन करीब सात महीने बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करने जा रहे हैं। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद यह उनका पहला मैच होगा।

रोहित शर्मा का नया अवतार

टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद रोहित शर्मा अब पूरी तरह से वनडे फॉर्मेट पर फोकस कर रहे हैं। उनकी नजर 2027 वनडे वर्ल्ड कप पर है। उम्र और फिटनेस को लेकर सवाल जरूर उठते रहे हैं, लेकिन हिटमैन ने अपने डेडिकेशन से सबको चौंका दिया।

पूर्व बल्लेबाजी कोच और करीबी दोस्त अभिषेक नायर ने खुलासा किया है कि रोहित शर्मा ने 10 किलो वजन घटाया है।

अभिषेक नायर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में रोहित की ट्रेनिंग फोटो शेयर करते हुए लिखा—“10000 ग्राम के बाद, हम अभी लगे हुए हैं।” साफ है कि रोहित के फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन ने फैंस का उत्साह और बढ़ा दिया है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वापसी

19 अक्टूबर से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज शुरू होगी। यही वह सीरीज होगी जिसमें वनडे कप्तान रोहित शर्मा करीब सात महीने बाद मैदान पर वापसी करेंगे।

पिछली बार उन्होंने 9 मार्च 2025 को दुबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल खेला था। उस मैच में भारत ने खिताब जीता था और रोहित ने ट्रॉफी लिफ्ट की थी।

प्री-सीजन फिटनेस टेस्ट पास

रोहित शर्मा ने हाल ही में बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में फिटनेस टेस्ट पास किया है। यही नहीं, वहां उन्होंने ट्रेनिंग भी की। दूसरी ओर, विराट कोहली ने लंदन में फिटनेस टेस्ट दिया और वे भी उसमें पास हुए। माना जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया सीरीज में ये दोनों दिग्गज साथ नजर आएंगे।

आईपीएल के बाद आया बदलाव

अभिषेक नायर ने यह तो नहीं बताया कि रोहित ने किस अवधि में 10 किलो वजन घटाया, लेकिन माना जा रहा है कि यह बदलाव आईपीएल के बाद आया है। चूंकि आखिरी बार हिटमैन आईपीएल 2025 में प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलते हुए दिखे थे, इसलिए उनकी फिटनेस जर्नी वहीं से शुरू हुई मानी जा रही है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Atul Kumar

Atul Kumar

क्रिकेट को देखता हूं और समझता हूं और आप लोगों तक नए-नए सूचनाएं पहुंचाने की कोशिश करता हूं। लाइफ में हमेशा नई-नई चीजों को सीखने का शौक रखता हु, पुराने न्यूज़ को नए तरीके से प्रस्तुत करता हूं।

Follow Us On

Related Articles

Sri Lanka Women
|

Sri Lanka Women : बांग्लादेश को 4 विकेट से हराकर श्रीलंका ने लगाई जीत की हैट्रिक, सेमीफाइनल में पहुंची

Sri Lanka Women – श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम ने विमेंस एशिया कप 2026 के 10वें मुकाबले में बांग्लादेश को 4 विकेट से हराकर लगातार ...

South Africa
|

South Africa: जिम्बाब्वे को फाइनल में 48 रन से हराकर साउथ अफ्रीका ने जीती ट्राई सीरीज, ब्रेविस बने टूर्नामेंट के हीरो

South Africa – साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को फाइनल मुकाबले में 48 रनों से हराकर ट्राई सीरीज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। ...

Australia
|

Australia : 8 साल बाद साउथ अफ्रीका दौरे पर उतरेगी ऑस्ट्रेलिया, लाबुशेन को फिर मिला मौका; देखें पूरी टीम

Australia – ऑस्ट्रेलिया ने 9 अक्टूबर से शुरू होने वाले साउथ अफ्रीका दौरे के लिए अपनी टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया है। ऑस्ट्रेलियाई ...

Dhawan
|

Dhawan : टीम इंडिया में जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ियों से भेदभाव? शिखर धवन ने दिया दो टूक जवाब

Dhawan – भारतीय क्रिकेट में जगह बनाना हर खिलाड़ी का सपना होता है। देशभर में जिला, राज्य और घरेलू स्तर पर हजारों खिलाड़ी क्रिकेट ...

Rinku Singh
|

Rinku Singh : यूपी टी20 में कप्तानी से मचाया धमाल, मेरठ को बनाया चैंपियन

Rinku Singh – रिंकू सिंह की अगुवाई वाली मेरठ मावेरिक्स ने यूपी टी20 लीग 2026 के फाइनल में शानदार जीत दर्ज करते हुए खिताब ...

Asia Cup
|

Asia Cup : पाकिस्तान कैसे पहुंचेगा सेमीफाइनल? हारते ही बिगड़ सकता है समीकरण

Asia Cup – महिला टी20 एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल की तस्वीर धीरे-धीरे साफ होती जा रही है। टूर्नामेंट में अब तक भारत और ...