Under-19 : वैभव सूर्यवंशी ने बाबर आज़म को पछाड़ा – अब हसन रज़ा पर नजरें

Atul Kumar
Published On:
Under-19

Under-19 – टीम इंडिया के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी अंडर-19 क्रिकेट में लगातार नए कीर्तिमान बना रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय अंडर-19 टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज 3-0 से जीती और वैभव इस जीत के हीरो साबित हुए। उन्होंने सीरीज में कुल 124 रन बनाए।

तीसरे मैच में भले ही वे 20 गेंदों पर 16 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन फिर भी उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आज़म का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ डाला।

बाबर आज़म का रिकॉर्ड टूटा

वैभव सूर्यवंशी ने यूथ वनडे में 16 साल या उससे कम उम्र में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। अब तक उन्होंने 556 रन बना लिए हैं और बाबर आज़म (552 रन) को पीछे छोड़ दिया है।

इस लिस्ट में वह दूसरे पायदान पर हैं और अब उनकी निगाहें पाकिस्तान के ही हसन रज़ा के रिकॉर्ड (727 रन) को तोड़ने पर हैं।

टॉप-5 बल्लेबाज (यूथ वनडे, 16 साल या कम उम्र)

खिलाड़ीरन
हसन रज़ा (पाकिस्तान)727
वैभव सूर्यवंशी (भारत)556
बाबर आज़म (पाकिस्तान)552
नजमुल हुसैन शान्तो (बांग्लादेश)546
अहमद शहजाद (पाकिस्तान)510

सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने हाल ही में एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने यूथ वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का कारनामा कर दिखाया। 43 छक्कों के साथ वह लिस्ट में नंबर-1 हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड भारत के ही उनमुक्त चंद के नाम था, जिन्होंने 38 छक्के जड़े थे।

वैभव सूर्यवंशी का शानदार करियर आगाज़

अभी तक वैभव ने 11 पारियों में 556 रन बनाए हैं। उनका औसत 50.54 का और स्ट्राइक रेट 151.91 का है—जो किसी भी युवा खिलाड़ी के लिए अविश्वसनीय है। लगातार मैच जीताने वाली पारियां खेलने वाले वैभव को देखकर क्रिकेट विशेषज्ञ मानते हैं कि वह भविष्य में कई और रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

वैभव सूर्यवंशी अंडर-19 क्रिकेट में भारत के नए “नन्हे शहजादे” बन चुके हैं। बाबर आज़म का रिकॉर्ड तोड़ना और सबसे ज्यादा छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना उनके सुनहरे भविष्य की गवाही दे रहा है। अब सबकी नजरें इस बात पर हैं कि क्या वह हसन रज़ा का रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास रच पाएंगे।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Atul Kumar

Atul Kumar

क्रिकेट को देखता हूं और समझता हूं और आप लोगों तक नए-नए सूचनाएं पहुंचाने की कोशिश करता हूं। लाइफ में हमेशा नई-नई चीजों को सीखने का शौक रखता हु, पुराने न्यूज़ को नए तरीके से प्रस्तुत करता हूं।

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...