IND vs PAK : फोटोशूट विवाद में सलमान आगा ने सूर्या पर डाला ठीकरा

Atul Kumar
Published On:
IND vs PAK

IND vs PAK – इंडिया बनाम पाकिस्तान एशिया कप 2025 फाइनल से पहले विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है।

रविवार, 28 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले खिताबी मुकाबले से पहले दोनों कप्तानों—भारत के सूर्यकुमार यादव और पाकिस्तान के सलमान आगा—का पारंपरिक फोटोशूट नहीं हुआ। पाक कप्तान आगा ने इसका ठीकरा सूर्या और भारतीय टीम पर फोड़ दिया।

कप्तानों का फोटोशूट क्यों नहीं हुआ?

आमतौर पर मल्टी-नेशनल टूर्नामेंट के फाइनल से पहले दोनों टीमों के कप्तानों का ट्रॉफी के साथ फोटोशूट होता है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। इस पर पूछे गए सवाल के जवाब में आगा ने कहा—
“वे जो चाहें कर सकते हैं। हम तो प्रोटोकॉल का पालन करेंगे। बाकी यह भारत पर निर्भर करता है कि वे शामिल होना चाहते हैं या नहीं। अगर नहीं, तो हम कुछ नहीं कर सकते।”

मीडिया और बाहरी शोर पर नहीं ध्यान

आगा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह भी कहा कि उनकी टीम मीडिया की चर्चाओं और बाहरी शोर-शराबे पर ध्यान नहीं देती।
“हमारा फोकस सिर्फ क्रिकेट पर है। हम यहां एशिया कप जीतने आए हैं और फाइनल ही हमारा टारगेट है।”

भारतीय टीम के पक्ष में तर्क

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फाइनल से पहले फोटोशूट अनिवार्य नहीं है। दिशानिर्देश हर बार अलग-अलग टीमों तक पहुंचाए जाते हैं। इस बार भारतीय टीम तक कोई लिखित निर्देश नहीं पहुंचे। ऐसे में सूर्या और उनकी टीम पर उंगली उठाना जायज़ नहीं माना जा सकता।

आगा का दोहरा रवैया?

पाक कप्तान प्रोटोकॉल की बात कर रहे हैं, लेकिन सवाल यह भी उठ रहा है कि जब उन्होंने यूएई और भारत के खिलाफ मुकाबलों से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस मिस की थी, तब प्रोटोकॉल कहां गया था? क्या प्रेस कॉन्फ्रेंस भी आधिकारिक नियमों का हिस्सा नहीं है?

इंडिया बनाम पाकिस्तान एशिया कप 2025 फाइनल से पहले फोटोशूट विवाद ने मैच के माहौल को और गरमा दिया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि मैदान पर कौन सी टीम दबाव से ऊपर उठकर खिताब जीत पाती है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Atul Kumar

Atul Kumar

क्रिकेट को देखता हूं और समझता हूं और आप लोगों तक नए-नए सूचनाएं पहुंचाने की कोशिश करता हूं। लाइफ में हमेशा नई-नई चीजों को सीखने का शौक रखता हु, पुराने न्यूज़ को नए तरीके से प्रस्तुत करता हूं।

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...