Asia Cup : तिलक वर्मा और कुलदीप यादव की चमक से भारत ने एशिया कप अपने नाम किया

Atul Kumar
Published On:
Asia Cup

Asia Cup – तिलक वर्मा ने दुबई में खेले गए एशिया कप फाइनल 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ ऐसा बल्ला घुमाया कि मैच की तस्वीर ही बदल गई।

22 साल के इस युवा बल्लेबाज ने मुश्किल हालात में नाबाद 69 रन (53 गेंद, 3 चौके, 4 छक्के) ठोककर टीम इंडिया को खिताबी जीत दिलाई और पाकिस्तान को खून के आंसू रुला दिए। भारत ने पाकिस्तान के 146 रनों के जवाब में 19.4 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

भारत की खराब शुरुआत, तिलक वर्मा बने संकटमोचक

मैच की शुरुआत में ही भारतीय टॉप ऑर्डर ध्वस्त हो गया था। अभिषेक शर्मा (5), कप्तान सूर्यकुमार यादव (1) और शुभमन गिल (12) सस्ते में आउट होकर लौटे। स्कोरबोर्ड पर सिर्फ 20 रन और 3 विकेट गिर चुके थे। इसी मुश्किल वक्त में चौथे नंबर पर उतरे तिलक वर्मा ने मोर्चा संभाला और पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर खबर ली।

संजू सैमसन और तिलक की अहम साझेदारी

तिलक को संजू सैमसन का बेहतरीन साथ मिला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 57 रन जोड़े और टीम इंडिया की वापसी कराई। सैमसन ने 21 गेंदों में 24 रन (2 चौके, 1 छक्का) बनाए और 13वें ओवर में आउट हुए। उनके जाने के बाद भी तिलक का धैर्य और आक्रामकता बरकरार रही।

शिवम दुबे का ऑलराउंड शो

गेंद से किफायती स्पेल (3 ओवर, 23 रन) डालने के बाद शिवम दुबे ने बल्ले से भी धमाका किया। उन्होंने 22 गेंदों में 33 रन ठोके, जिसमें 2 चौके और 2 छक्के शामिल थे।

दुबे और तिलक ने पांचवें विकेट के लिए 60 रनों की अहम साझेदारी की और पाकिस्तान को बैकफुट पर धकेल दिया। हालांकि दुबे 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हो गए, लेकिन रिंकू सिंह (4*) ने चौका लगाकर भारत को जीत दिलाई।

कुलदीप यादव का घातक चौका

पाकिस्तान की पारी में कुलदीप यादव का जलवा देखने लायक था। इस ‘घातक चौके’ ने 4 ओवर में 30 रन देकर 4 विकेट झटके। खास बात ये रही कि उन्होंने एक ही ओवर में 3 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। उनके शिकार बने सईम अयूब (14), कप्तान सलमान आगा (8), शाहीन अफरीदी (0) और फहीम अशरफ (4)। कुलदीप की घातक गेंदबाजी ने पाकिस्तान की पारी को पूरी तरह तोड़ दिया।

वरुण चक्रवर्ती का स्पिन जाल

‘मिस्ट्री स्पिनर’ वरुण चक्रवर्ती ने भी फाइनल में कमाल किया। उन्होंने 4 ओवर में 30 रन देकर 2 बड़े विकेट चटकाए। फरहान (57) और फखर जमां (46) ने शुरुआती साझेदारी में 84 रन जोड़कर भारत को दबाव में डाल दिया था। लेकिन चक्रवर्ती ने पहले फरहान को आउट किया और फिर फखर जमां को अपने जाल में फंसाया। इसके बाद पाकिस्तान की टीम 62 रन के अंदर 9 विकेट खोकर पूरी तरह बिखर गई।

मैच का नतीजा और हीरो

भारत ने 150 रन बनाकर 5 विकेट से जीत दर्ज की और एशिया कप 2025 का खिताब अपने नाम किया। तिलक वर्मा को उनकी नाबाद पारी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। ये जीत सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि पाकिस्तान के खिलाफ दबदबा दिखाने का ऐलान भी थी।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Atul Kumar

Atul Kumar

क्रिकेट को देखता हूं और समझता हूं और आप लोगों तक नए-नए सूचनाएं पहुंचाने की कोशिश करता हूं। लाइफ में हमेशा नई-नई चीजों को सीखने का शौक रखता हु, पुराने न्यूज़ को नए तरीके से प्रस्तुत करता हूं।

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...