Salman Ali : एशिया कप फाइनल तिलक वर्मा चमके – लेकिन पोस्ट-मैच ड्रामा ने छीनी सुर्खियां

Atul Kumar
Published On:
Salman Ali

Salman Ali – एशिया कप 2025 फाइनल में भारत से मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा का गुस्सा सबके सामने फूट पड़ा। रनर-अप का चेक मिलने पर उन्होंने उसे मंच पर सबके सामने फेंक दिया और हंसते हुए वहां से हट गए।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और क्रिकेट जगत में इसे लेकर जबरदस्त बहस छिड़ गई है। सवाल यह उठ रहा है कि क्या यह कप्तान का गुस्सा था या क्रिकेट की मर्यादा को ठेस पहुँचाने वाला कदम?

सलमान आगा का बयान

पोस्ट-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान आगा ने भारत पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा, “भारत ने हमसे हाथ नहीं मिलाकर सिर्फ हमारा नहीं बल्कि क्रिकेट का अपमान किया है। अच्छी टीमें कभी ऐसा नहीं करतीं। हार के बाद भी हमने मेडल लिए, तस्वीरें खिंचवाईं और खेल की गरिमा बनाए रखी। लेकिन भारत ने जो किया, वह खेल के लिए अपमानजनक है।”

सलमान ने यह भी कहा कि क्रिकेट का अपमान करने वाला कोई भी कदम खेल के भविष्य को नुकसान पहुंचाता है और इसका असर जरूर दिखाई देगा।

पोस्ट-मैच प्रजेंटेशन में बवाल

भारत ने फाइनल जीतकर एशिया कप का खिताब तो अपने नाम किया, लेकिन ट्रॉफी को लेकर अभूतपूर्व ड्रामा हुआ। भारतीय खिलाड़ियों ने एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष और पाकिस्तान के मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया।

यह क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ। इसी तनावपूर्ण माहौल में सलमान आगा का चेक फेंकना और भी विवादास्पद बन गया।

मैच का हाल

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी पाकिस्तान ने 147 रन बनाए। साहिबजादा फरहान ने अर्धशतक जड़ा, लेकिन भारतीय स्पिनर्स ने कमाल दिखाया। कुलदीप यादव ने 4 विकेट झटके, जबकि जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती को 2-2 सफलताएं मिलीं।

भारत के लिए लक्ष्य आसान नहीं था। 20 रन के स्कोर पर ही अभिषेक शर्मा, कप्तान सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल पवेलियन लौट गए। लेकिन तिलक वर्मा (69*), संजू सैमसन और शिवम दुबे की साझेदारियों ने टीम इंडिया को 19.4 ओवर में जीत दिला दी। तिलक को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

विवाद और आलोचना

सलमान आगा की हरकत को लेकर पाकिस्तान में भी मतभेद देखने को मिले। कुछ ने इसे “फ्रस्ट्रेशन” बताया, तो कुछ ने कहा कि कप्तान ने हार को पचाने में जल्दबाजी दिखाई। दूसरी ओर, भारतीय फैंस ने सोशल मीडिया पर इस कदम को खेल की मर्यादा के खिलाफ बताया।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Atul Kumar

Atul Kumar

क्रिकेट को देखता हूं और समझता हूं और आप लोगों तक नए-नए सूचनाएं पहुंचाने की कोशिश करता हूं। लाइफ में हमेशा नई-नई चीजों को सीखने का शौक रखता हु, पुराने न्यूज़ को नए तरीके से प्रस्तुत करता हूं।

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...