Asia Cup 2025 : दानिश कनेरिया ने उड़ाया पाकिस्तान का मजाक – टीवी वाला मीम भी वायरल

Atul Kumar
Published On:
Asia Cup 2025

Asia Cup 2025 – Asia Cup 2025 Final के बाद पाकिस्तान क्रिकेट पर सबसे तीखा हमला देश के ही पूर्व लेग स्पिनर दानिश कनेरिया ने बोला है। कनेरिया ने कहा कि पाकिस्तान की यह अब तक की सबसे खराब टीम चुनी गई और चयनकर्ताओं ने क्रिकेट का “बेड़ा गर्क” कर दिया।

कनेरिया का रोस्ट—“ये कप्तान कहां से आया?”

अपने फेसबुक वीडियो में कनेरिया ने पाकिस्तानी टीम की जमकर खिंचाई की। उन्होंने कहा—
“पाकिस्तान ने बेहतरीन शुरुआत की थी। फखर जमां और साहिबजादा फरहान ने अच्छा खेला। लेकिन 113 पर एक विकेट से पूरी टीम 40 रन के अंदर ढह गई। ये कैसी बैटिंग है?”

कनेरिया ने तंज कसते हुए पूछा—“इस टीम में बाबर आजम और रिजवान जैसे स्टार खिलाड़ियों की जगह नहीं है। ये कप्तान कहां से आया है? कराची के क्लब लेवल क्रिकेट में ऐसे हजारों बल्लेबाज और कप्तान मिल जाएंगे। ये लोग कहां से लेकर आए हो? पाकिस्तान की अब तक की सबसे खराब टीम चुनी है।”

पहले शेयर किया टीवी वाला मीम

फाइनल से पहले ही दानिश कनेरिया सोशल मीडिया पर पाकिस्तान का मजाक उड़ाते रहे। उन्होंने एक्स पर एक मीम पोस्ट किया जिसमें लोहे के पिंजरे में बंद टीवी दिखाई दे रहा था। यह मीम पाकिस्तान में मैच हारने के बाद टीवी तोड़ने की आदत पर तंज था।

मीम में कोई शब्द नहीं लिखा गया था, लेकिन पाकिस्तानी फैंस आगबबूला हो गए और कनेरिया को भला-बुरा कहने लगे।

धर्म के आधार पर भेदभाव का दर्द

कनेरिया पहले भी कई बार बता चुके हैं कि अपने खेल के दिनों में उन्हें टीम के भीतर भेदभाव झेलना पड़ा क्योंकि वे हिंदू थे। उन्होंने दावा किया कि उन पर धर्म परिवर्तन का दबाव भी डाला गया था।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज यूसुफ योहाना को भी इस दबाव में ईसाई धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाना पड़ा और उनका नाम बदलकर मोहम्मद यूसुफ रखा गया।

आज वही मोहम्मद यूसुफ भारत के खिलाफ बयानबाजी में आतंकी संगठनों के सरगनाओं जैसी भाषा इस्तेमाल करते दिखते हैं।

पाकिस्तानी क्रिकेट पर सवाल

कनेरिया के बयान ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और चयनकर्ताओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक ओर टीम इंडिया एशिया कप की रिकॉर्ड 9वीं ट्रॉफी जीतकर जश्न मना रही है, वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान में आलोचना और विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Atul Kumar

Atul Kumar

क्रिकेट को देखता हूं और समझता हूं और आप लोगों तक नए-नए सूचनाएं पहुंचाने की कोशिश करता हूं। लाइफ में हमेशा नई-नई चीजों को सीखने का शौक रखता हु, पुराने न्यूज़ को नए तरीके से प्रस्तुत करता हूं।

Follow Us On

Related Articles

England vs Pakistan
|

England vs Pakistan : 20 साल बाद हुआ कमाल, रॉबिन्सन-टंग ने 5-5 विकेट लिए तो गेंद के कराए दो टुकड़े

England vs Pakistan – पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स के हेडिंग्ले स्टेडियम में खेला जा ...

IND vs SL
|

IND vs SL : कुलदीप यादव को ड्रॉप करने की मांग पर अश्विन ने दिया जवाब, बोले- गलती खिलाड़ी की नहीं, इस्तेमाल सही नहीं हुआ

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव को ज्यादा गेंदबाजी करने का ...

ENG vs PAK
|

ENG vs PAK : रॉबिन्सन-टंग ने रचा इतिहास, बैक-टू-बैक गेंदों पर पूरे किए 5 विकेट हॉल; 149 साल में पहली बार हुआ ऐसा

ENG vs PAK – इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर खेला जा ...

IND vs SL
|

IND vs SL : 10 विकेट लेने वाले मानव सुथार नहीं, इस खिलाड़ी को KL राहुल ने बताया मैच का सबसे बड़ा हीरो

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 165 रन ...

IND vs SL
|

IND vs SL : कुलदीप यादव पर लटकी तलवार, दूसरे टेस्ट में नहीं चला जादू तो खत्म हो सकता है टेस्ट करियर? जानें क्यों

IND vs SL – श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने 165 रन से शानदार जीत दर्ज की ...

IND vs SL
|

IND vs SL : देवदत्त पडिक्कल ने बनाया गजब का रिकॉर्ड, 3 टेस्ट खेले और तीनों में अलग कप्तान के अंडर मिली जीत

IND vs SL – गॉल टेस्ट में टीम इंडिया की 165 रन की शानदार जीत के हीरो रहे देवदत्त पडिक्कल ने अपने छोटे से ...