U19 Test – वैभव सूर्यवंशी का कमाल – चौके-छक्कों से जड़ा शतक, ऑस्ट्रेलिया के पसीने छुड़ाए

Atul Kumar
Published On:
U19 Test

U19 Test – सिर्फ 14 साल की उम्र और बल्ले से धमाकेदार प्रदर्शन—ये कहानी है भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की, जिन्होंने एक बार फिर सुर्खियां बटोरीं।

डोमेस्टिक क्रिकेट और आईपीएल में शतक जड़ने के बाद अब उन्होंने यूथ टेस्ट मैच में भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार शतक ठोक दिया। उनकी बल्लेबाजी का अंदाज टी20 क्रिकेट जैसा रहा—चौके-छक्कों की बरसात और स्ट्राइक रेट 130 से ऊपर।

वैभव सूर्यवंशी का यूथ टेस्ट में धमाका

ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के गेंदबाजों के खिलाफ वैभव ने 86 गेंदों पर 113 रन बनाए। उनकी पारी में 9 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। उन्होंने ओपनर आयुष म्हात्रे के साथ टीम को दमदार शुरुआत दिलाई और फिर विकेट गिरने के बावजूद आक्रामक अंदाज से बल्लेबाजी जारी रखी।

रिकॉर्ड स्ट्राइक रेट और आक्रामक अंदाज

आमतौर पर टेस्ट क्रिकेट धीमी पारी के लिए जाना जाता है, लेकिन वैभव ने इसे वनडे की तरह खेला। उनका स्ट्राइक रेट 131 से ज्यादा रहा, जो यूथ टेस्ट में शायद ही किसी बल्लेबाज का रहा हो। 78 गेंदों में शतक पूरा कर उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को पसीने छुड़ा दिए।

यूथ क्रिकेट का बेताज बादशाह

बाएं हाथ के इस बल्लेबाज का दबदबा सिर्फ टेस्ट तक सीमित नहीं है। वैभव सूर्यवंशी इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ यूथ वनडे में शतक जड़ चुके हैं। वहीं, आईपीएल में भी उनके नाम शतक दर्ज है।

इतनी कम उम्र में बड़े-बड़े टूर्नामेंट में शतक लगाना इस बात का सबूत है कि उन्हें किसी भी गेंदबाज से डर नहीं लगता।

मैच की स्थिति

ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 243 रन पर ढेर हो गई थी। जवाब में इंडिया अंडर-19 ने वैभव सूर्यवंशी की शतकीय पारी की बदौलत 250 से ज्यादा रन बनाकर बढ़त हासिल कर ली है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Atul Kumar

Atul Kumar

क्रिकेट को देखता हूं और समझता हूं और आप लोगों तक नए-नए सूचनाएं पहुंचाने की कोशिश करता हूं। लाइफ में हमेशा नई-नई चीजों को सीखने का शौक रखता हु, पुराने न्यूज़ को नए तरीके से प्रस्तुत करता हूं।

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...